बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से आमिर खान की एक तस्वीर लीक हुई है, जिसमें आमिर का लुक बिल्कुल अलग है और उन्हें पहचानना मुश्किल है।
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान को नहीं पहचान पाएंगे आप, फिल्म के सेट से तस्वीरें LEAK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर का दृश्य किसी गांव की तरह लग रहा है, जहां आमिर एक झोपड़ी के बाहर बैठे नजर आ रहे हैं। आमिर के लुक को देखा जाए तो बड़ी-बड़ी मूंछ और दाढ़ी रखा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने ग्रे कलर का कुर्ता और काले रंग का पाजामा पहना हुआ है। आमिर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी बोल्ड लुक में नजर आने वाले हैं। इस फोटो को आमिर खान के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
A post shared by عامرخان آس بالیوود (@aamirkhanace) on
बता दें कि, इससे पहले भी फिल्म के सेट से आमिर और अमिताभ की कुछ फोटोज इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। तब सुनने में आया था कि फोटो लीक हो जाने से आमिर बेहद नाराज हैं। जिसके बाद फिल्म के सेट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। अब देखना है कि फिर से फोटोज लीक होने पर आमिर का क्या रिएक्शन होता है।
कटरीना फिलहाल 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन में बिजी हैं फिल्म रिलीज होने के बाद ही वो टीम को ज्वाइन करेंगी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में एक साथ नजर आने वाले हैं।