{"_id":"5a35eeaa4f1c1b0d698c25e2","slug":"salman-khan-and-katrina-kaif-set-the-stage-on-fire-on-the-sets-of-dance-india-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के 'ओ-ओ जाने जाना' पर कटरीना का डांस आपका दिल जीत लेगा, देखिए VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के 'ओ-ओ जाने जाना' पर कटरीना का डांस आपका दिल जीत लेगा, देखिए VIDEO
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'दबंग खान' और कटरीना कैफ बीते दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का प्रमोशन करने 'डांस इंडिया डांस' (DID) के स्टेज पर पहुंचे। वैसे तो इस एपिसोड का टेलिकास्ट 22 दिसंबर को किया जाएगा। मगर दोनों स्टार्स के फैंस की बेसब्री को देखते हुए हम आपको वहां मची धमा-चौकड़ी की छोटी सी झलक दिखा देते हैं।
हमेशा की तरह सलमान खान इस बार भी डीआईडी के मंच पर पहुंचकर खूच धमाल मचाएंगे। दादा के साथ मस्ती तो की ही, इसके अलावा सेट पर ऊंचाई से सरकने पर जमीन पर आते ही लेट गए। इस बार दोनों की इस मस्ती को देखकर काफी मजा आने वाला है।
Fun at the Dance India Dance set with Grand Master Mithun and @BeingSalmanKhan! #DID6@AmrutaOfficial @issahilkhattar @mudassarkhan1 @pradhan_mini @marzipestonji #MithunChakraborty pic.twitter.com/whglfL0bJK
— Zee TV (@ZeeTV) December 14, 2017
मिथुन दा के साथ सलमान खान डांस से लेकर स्टेज पर दौड़-भाग और हंसी-मजाक का लाफ्टर डोज देखने को मिलने वाला है। बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन ने कहा कि, 'भले ही बाकि के शो सलमान खान और कटरीना को मेहमान समझें, लेकिन 'डांस इंडिया डांस' उनके लिए घर जैसा है।'
Did you know that this is @BeingSalmanKhan's favourite dance step? #DID6 #KatrinaKaif @mudassarkhan1 @AmrutaOfficial pic.twitter.com/3c2rZasdEq
— Zee TV (@ZeeTV) December 14, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान-कटरीना ने अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के जबरदस्त डांसिंग नंबर 'स्वैग से स्वागत' पर कंटेस्टेंट्स के साथ ठुमके भी लगाए। इसके अलावा कटरीना कैफ शो में सलमान का गाना 'ओ-ओ जाने जाना' पर भी डांस करेंगी।