{"_id":"5a35e49d4f1c1baf678c205d","slug":"tennis-player-sania-mirza-says-virat-kohli-anushka-sharma-will-have-to-face-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का-विराट रोम में मना रहे हनीमून, अब सानिया मिर्जा ने दोनों को दी ये खास सलाह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का-विराट रोम में मना रहे हनीमून, अब सानिया मिर्जा ने दोनों को दी ये खास सलाह
Sun, 17 Dec 2017 09:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट और अनुष्का की शादी के बाद से उनकी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड और खेलों से जुड़े सेलिब्रेटीज उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। विराट-अनुष्का इन दिनों इटली के रोम शहर में हैं, जहां वो अपना हनीमून इंज्वॉय कर रहे हैं। इसी दौरान अब टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विराट और अनुष्का की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें अद्भुत बताया है।
सानिया मिर्जा ने दोनों को ट्विटर पर बधाई दी। कोलकाता में उन्होंने कहा कि यह कमाल की बात है कि विराट और अनुष्का दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं, अब वो शादी के बंधन में बंधे हैं तो इससे अच्छी क्या बात हो सकती है। उन्होंने कहा कि, मैं दोनों को निजी तौर पर जानती हूं। एक साथ वो दोनों कमाल के हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।
3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने मीडिया से बचते हुए इटली में शादी की। सानिया मिर्जा ने कहा कि भले ही अभी तक वो मीडिया से बचते आ रहे हैं लेकिन एक समय पर उन्हें मीडिया का सामना करना होगा। सानिया ने दोनों को सही तरह से मीडिया का सामना करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सानिया ने कहा कि बड़े लोगों की शादियों में थोड़ी जटिलता होती है। उन्हें मीडिया और बाहरी दुनिया के लोगों से भी निपटना होता है और ये आसान नहीं है। सानिया ने कहा कि उन्हें यहां मीडिया के बारे में पता था इसलिए वो इटली गए हालांकि इससे बचा नहीं जा सकता उन्हें मीडिया का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
सानिया मिर्जा से जब विराट और अनुष्का के रिसेप्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता। मैं उस समय देश में नहीं रहूंगी। उस दौरान मैं दुबई में रहूंगी। बता दें कि बता दें कि विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।