मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फल्म 'अय्यारी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में सिद्धार्थ और मनोज बाजपेयी के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर मुख्य भूमिका में होंगे। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था।
'पैडमैन' से भिड़ेगी दो आर्मी अफसरों की कहानी 'अय्यारी', सामने आया फर्स्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो आर्मी ऑफिसर की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'अय्यारी' गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि 25 जनवरी, 2018 को रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' रिलीज होने वाली थी, जिसकी वजह से 'अय्यारी' की रिलीज 9 फरवरी, 2018 को खिसका दी गई थी।
This #RepublicDay watch them protect our nation! #AiyaaryPoster #VijayDiwas@neerajpofficial @S1dharthM @BajpayeeManoj @Rakulpreet @Pooja_Chopra_ #NaseeruddinShah @AnupamPkher @RelianceEnt @PlanC_Studios @PenMovies @ShitalBhatiaFFW @currentshah pic.twitter.com/ioHVuyJed4
अब जब फिल्म '2.0' की रिलीज टालने की खबरें आ रही हैं, ऐसे में नीरज पांडे ने फिल्म को 26 जनवरी को रिलीज करने की घोषणा कर दी है। भले ही फिल्म '2.0' की रिलीज टाल दी गई है लेकिन एक बार फिर सिद्धार्थ को 'ब्रदर' अक्षय कुमार से भिड़ना ही पड़ेगा।
पढ़ें: 'अय्यारी' में सिद्धार्थ मलहोत्रा के लिए मनोज वाजपयी बोले-कभी नहीं किया ऐसे शख्स के साथ काम
गौरतलब है कि 26 जनवरी, 2018 को ही अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होगी। पैडमैन का ट्रेलर जा चुका है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'अय्यारी' के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।
बता दें कि फिल्म 'अय्यारी' की शूटिंग कश्मीर और दिल्ली में की गई है। 'बेबी', 'ए वेडनेसडे', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्में देने वाले फिल्म नीरज पांडे 'अय्यारी' के निर्माता और निर्देशक दोनों हैं। वहीं क्राइम ड्रामा वाली इस फिल्म को शीतल भाटिया ने को-प्रोड्यूस किया है। यह असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है जो दो आर्मी के अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके विचार अलग-अलग हैं, लेकिन अपने नजरिए से वो सही होते हैं। फिल्म में वाजपेयी, सिद्धार्थ के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।
पढ़ें: अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों ने सफलता के गाड़े झंडे, कैसा रहेगा 2018 का साल