{"_id":"6222df4f465f2b7fe928f877","slug":"aamir-khan-and-fatima-sana-shaikh-secret-wedding-know-the-viral-picture-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fact Check: आमिर और फातिमा ने चुपके से कर लिया निकाह? वायरल हो रही रिसेप्शन की तस्वीर, जानिए सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fact Check: आमिर और फातिमा ने चुपके से कर लिया निकाह? वायरल हो रही रिसेप्शन की तस्वीर, जानिए सच
पिछले साल ही आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी को लेकर अटकलें हैं। किसी ने कहा कि वे अपनी को एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से शादी करने के लिए किरण अलग हो रहे हैं तो कभी उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हुईं। एक बार फिर आमिर और फातिमा की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों के ये रिसेप्शन का फोटो है।
2 of 5
आमिर खान की शादी की वायरल तस्वीर
- फोटो : वायरल- Youtube
फातिमा और आमिर की इस नई तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर दावा कर रहे हैं कि दोनों ने निकाह कर लिया है और फातिमा अब आमिर की तीसरी बेगम बन गई हैं। हालांकि इन दावों में सच्चाई नहीं है। तस्वीर को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें किसी एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से एडिट किया गया है।
3 of 5
फातिमा सना शेख, किरण राव
- फोटो : Social Media
असली तस्वीर में आमिर खान, किरण राव के साथ खड़े हुए हैं। जाहिर है किसी एडिटिंग करके किरण की जगह फातिमा का चेहरा लगा दिया है। यानी आमिर खान और फातिमा सना शेख की ये तस्वीर असली नहीं है। यूट्यूब पर फेक व्यूज पाने के लिए कुछ शरारती तत्व ऐसी खबरें वायरल करते हैं। हालांकि आपको इन सभी खबरों पर यकीन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान,फातिमा सना शेख
- फोटो : Instagram
इससे पहले भी आमिर और फातिमा की तस्वीर वायरल करते हुए दोनों की शादी का दावा किया गया था। आमिर की शादी पर एक पोस्ट जमकर वायरल हुई थी जिसमें कहा जा रहा था कि फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं। खैर ये इनका निजी मामला है, लेकिन ये वही आमिर खान हैं जो सत्यमेव जयते को प्रमोट करते हैं क्या ये बहु विवाह पर भी कुछ बोलेंगे?
आमिर खान जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नज़र आएंगे, जिसमें करीना कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। वहीं दंगल गर्ल फातिमा के पास 'सैम बहादुर' फिल्म है। इसमें विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।