फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक: वो सेलेब्स जिनकी दूसरी शादी भी रही असफल, हुए अलग तो मचा हंगामा

Sun, 04 Jul 2021 02:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 04 Jul 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan and Kiran rao got divorced after 15 years of marriage these celebs have also broken their second marriage
मनोरंजन जगत के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में आमिर ने किरण राव संग अपने तलाक की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया। आमिर और किरण ने 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी और अब 15 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया। आमिर और किरण की मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर ही हुई थी। एक इंटरव्यू में आमिर ने किरण के साथ प्रेम कहानी का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों के बीच पहली नजर का प्यार जैसी कोई बात नहीं थी। किरण लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं और एक काम के सिलसिले में उन्होंने कॉल किया।



इन सितारों की भी दूसरी शादी रही असफल

इस दौरान आमिर और किरण के बीच तकरीबन आधा घंटे बात हुई, बस यहीं से आमिर किरण से प्रभावित हो गए थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली और दोस्ती शादी में। किरण आमिर की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी। वहीं अब ये शादी टूट गई है। हालांकि बॉलीवुड में आमिर एकलौते ऐसे सितारे नहीं हैं जिनकी दूसरी शादी असफल रही है। आमिर से पहले इन सितारों को भी दूसरी शादी की असफलता झेलनी पड़ी है।

Aamir khan and Kiran rao got divorced after 15 years of marriage these celebs have also broken their second marriage
करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

करण सिंह ग्रोवर

टीवी के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है। इससे पहले उनकी शादी जेनिफर विंगेट से हुई थी और उनसे पहले करण ने श्रद्धा निगम संग सात फेरे लिए थे। हालांकि किसी के साथ भी करण का रिश्ता साल दो साल से ज्यादा नहीं चला। जेनिफर संग करण की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद की जाती थी, लेकिन शादी के बाद उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया।

Aamir khan and Kiran rao got divorced after 15 years of marriage these celebs have also broken their second marriage
नीलिमा अजीम - फोटो : Social media

नीलिमा अजीम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से शादी की थी। हालांकि उनकी शादी पांच साल के अंदर ही टूट गई। शाहिद कपूर नीलिमा और पंकज कपूर के बेटे हैं। पकंज कपूर से तलाक लेने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटा हुआ ईशान खट्टर। हालांकि राजेश संग भी नीलिमा का रिश्ता नहीं चल पाया और उनकी शादी 11 साल बाद टूट गई। नीलिमा ने उनके बाद रजा अली खान से शादी की लेकिन उनका फिर तलाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan and Kiran rao got divorced after 15 years of marriage these celebs have also broken their second marriage
कबीर बेदी, सुसैन हैम्फ्रे - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर बेदी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने साल 1969 में मशहूर मॉडल और डांसर प्रोतिमा से शादी की थी। ये शादी पांच साल बाद ही टूट गई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए सिद्धार्थ और पूजा बेदी। वहीं प्रोतिमा के बाद कबीर ने अमेरिकन मॉडल सुसैन हम्फ्रे से शादी की हालांकि ये शादी भी साल 1990 में टूट गई। सुसैन के बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश की टीवी प्रेजेंटर निक्की  से शादी की लेकिन ये रिश्ता भी साल 2005 में टूट गया था। इसके बाद उन्हें परवीन दुसांज से शादी की।

विज्ञापन
Aamir khan and Kiran rao got divorced after 15 years of marriage these celebs have also broken their second marriage
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

श्वेता तिवारी

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा भी अपनी शादी और तलाक को लेकर काफी चर्चा में रहीं। श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से 1998 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई पलक तिवारी। हालांकि राजा चौधरी संग श्वेता का रिश्ता सही नहीं रहा। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था। इसके बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन उनका ये रिश्ता भी असफल रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed