फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: 'पीके' जैसी धमाकेदार वापसी को तैयार आमिर खान, राजकुमार हिरानी संग बायोपिक के लिए मिलाया हाथ!

Wed, 05 Jul 2023 10:42 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 05 Jul 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
aamir khan and rajkumar hirani reunite for a biopic after pk and 3 idiots according to the reports
राजकुमार हिरानी, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से दूर हो गए हैं। उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले साल रिलीज हुई थी, जो कि फैंस को पसंद नहीं आई थी और फ्लॉप हो गई थी। आमिर खान के फैंस चाहते हैं कि वह ज्यादा दिनों तक फिल्मी दुनिया से दूर न रहें और जल्द ही सभी का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करें। बीते कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान जल्द 3 इडियट्स के दूसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। अब आमिर खान का नाम एक बायोपिक से जुड़ रहा है। 

aamir khan and rajkumar hirani reunite for a biopic after pk and 3 idiots according to the reports
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद से फिल्मी दुनिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया है। अब आमिर खान का नाम एक बायोपिक से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान और राजकुमार हिरानी एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यह एक बायोपिक होगी। 


इसे भी पढ़ें- Niharika-Chaitanya: राम चरण की बहन की टूट गई शादी, पति चैतन्य से तलाक लेकर अलग हुईं निहारिका कोनिडेला
aamir khan and rajkumar hirani reunite for a biopic after pk and 3 idiots according to the reports
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस बायोपिक की शूटिंग अगले साल यानी 2024 से शुरू होगी। बता दें कि राजकुमार हिरानी इन दिनों शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में बिजी हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो आमिर और राजकुमार हिरानी अपनी आखिरी रिलीज 'पीके' के एक दशक बाद अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan and rajkumar hirani reunite for a biopic after pk and 3 idiots according to the reports
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर को आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जिसमें करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। वहीं राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 22 दिसंबर 2003 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
aamir khan and rajkumar hirani reunite for a biopic after pk and 3 idiots according to the reports
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने पहली बार साल 2009 में '3 इडियट्स' में साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। अब देखना होगा आमिर खान और राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म का क्या हाल होता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed