{"_id":"5c0e0b38bdec22417e300fe5","slug":"aamir-khan-attend-isha-ambani-wedding-after-flop-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल में 1 फिल्म फ्लॉप हुई तो अंबानी के दर पर आए आमिर, देश से गायब हुए 'ठग्स' ने बदला अपना प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल में 1 फिल्म फ्लॉप हुई तो अंबानी के दर पर आए आमिर, देश से गायब हुए 'ठग्स' ने बदला अपना प्लान
Mon, 10 Dec 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान ने हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी उठाई थी । इसके बाद आमिर कुछ समय के लिए पुर्तगाल चले गए थे । अब आखिरकार आमिर खान देश के सबसे रईस मुकेश अंबानी की बिटिया ईशा अंबानी की शादी के प्री वेडिंग जश्न के लिए भारत लौट आए हैं । आमिर खान के इस कदम को उनकी तमाम रणनीतिक चालों में से ही एक माना जा रहा है।
2 of 5
aamir khan
- फोटो : instagram
पहले आमिर खान के नजदीकियों ने बताया था कि आमिर इस सीजन में होने वाली तीनों शादियों दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और ईशा अंबानी-आनंद पीरामल में शामिल नहीं होंगे। पर आमिर खान की चाल भी वक्त जैसी ही है। आमिर खान फिर से मीडिया के सामने पत्नी किरण राव के साथ प्रकट हो गए।
आमिर खान इन दिनों इतना ज्यादा सोच-विचार रहे हैं कि वह खुद भी नहीं समझ पा रहे कि अब क्या करें? बीते 15 साल में उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हुई है और इसका झटका इतना तगड़ा है कि आमिर अपनी सारी रणनीतियों को फिर से समझ रहे हैं। आमिर को समझ आ गया है कि उनकी सोच अगर जमाने के साथ नहीं बदली तो मामला कभी भी पैकअप तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
isha ambani
- फोटो : Instagram
लिहाजा, अब वह उन सब लोगों के संपर्क में हैं जिन्होंने सिनेमा का बदलता दौर समझ लिया है। आमिर के साथ ये दिक्कत उनके पहले सुपरहिट फेज में भी फिल्म 'मन' की नाकामी के बाद आई थी, तब उन्होंने खुद को संभाला था और 'गुलाम' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
Isha Ambani
- फोटो : amar ujala
अब आमिर के सामने दुविधा है कि वह 'महाभारत' शुरू करके करियर में लंबा गैप लें, या 'विक्रमवेद' करके तुरंत अपने आलोचकों का मुंह बंद करें। जो भी है, सब कुछ जल्दी सामने आने वाला है। ईशा अंबानी की इस प्रीवेडिंग पार्टी में शाहरुख, सलमान, बच्चन परिवार और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का तकरीबन हर नामचीन सितारा मौजूद रहा। मां नीता अंबानी पहले बेटों के साथ और फिर मुकेश अंबानी के साथ भी खूब झूमीं-नाचीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।