सब्सक्राइब करें

अमोस पॉल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए आमिर खान, पत्नी किरण राव भी आईं साथ नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 14 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Attends assistant Amos Paul Last Rites With Wife Kiran Rao
अमोस के अंतिम संस्कार में आमिर खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल का निधन हो गया। अमोस का निधन मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ। जिससे आमिर खान खुद भी बेहद आहत हैं। अमोस आमिर के बेहद करीबियों में से एक थे। बुधवार को अमोस का अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान अभिनेता आमिर खान भी अपनी पत्नी किरण राव के साथ वहां पहुंचे।

Trending Videos
Aamir Khan Attends assistant Amos Paul Last Rites With Wife Kiran Rao
अमोस के अंतिम संस्कार में आमिर खान - फोटो : Social Media

अमोस पॉल का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवड़ी इलाके में स्थित श्मशान भूमि में किया गया। इस दौरान आमिर और उनकी पत्नी भी अमोस के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। अमोस के अंतिम संस्कार के बाद आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ वहां से चले गए। अमोस के अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर की इस दौरान कई तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Attends assistant Amos Paul Last Rites With Wife Kiran Rao
अमोस के अंतिम संस्कार में आमिर खान - फोटो : Social Media

इस दौरान आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव मास्क पहने नजर आए। आमिर खान की इस दौरान के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए। वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में आमिर और उनकी पत्नी किरण राव अमोस के परिवार के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं कई तस्वीरो में आमिर उनके (अमोस) परिवार को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।

Aamir Khan Attends assistant Amos Paul Last Rites With Wife Kiran Rao
अमोस के अंतिम संस्कार में आमिर खान - फोटो : Social Media

बता दें कि बीते दिन जब अमोस को दिल का दौरा पड़ा था, उस समय आमिर खुद पत्नी किरण राव और पूरी टीम के साथ उन्हें मुंबई के होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अमोस की उम्र 60 वर्ष थी। वो करीब 25 साल से आमिर के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Aamir Khan Attends assistant Amos Paul Last Rites With Wife Kiran Rao
आमिर खान के असिस्टेंट अमोस - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अमोस के निधन की खबर सबसे पहले करीम हाजी ने दी थी। करीम हाजी, आमिर खान के साथ फिल्म लगान में नजर आए थे। करीम हाजी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि अमोस, आमिर खान जैसे बड़े कलाकार के साथ काम करते थे, लेकिन वह व्यवहार से बेहद साधारण थे। वह दिल के बेहद अच्छे इंसान थे। मेहनती के साथ-साथ अमोस एक जिंदादिल व्यक्ति थे।

पढ़ें: आमिर खान के असिस्टेंट का निधन, 25 साल से कर रहे थे उनके लिए काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed