फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Carry On Jatta 3 Aamir Khan: रीजनल फिल्मों को लेकर आमिर का बड़ा खुलासा, इस कॉमेडियन के शो में ढूंढ रहे हंसी

Tue, 30 May 2023 09:29 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 30 May 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan big disclosure about regional films in Gippy Grewal film Carry On Jatta 3 trailer launch event
कैरी ऑन जट्टा 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लांच पर अभिनेता आमिर खान की मौजूदगी मुंबई फिल्म जगत में दो दिन से चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे फिल्म की मार्केटिंग टीम का कोई टोटका मान रहे थे लेकिन आमिर खान न सिर्फ इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे बल्कि अरसे बाद खुले मन से मीडिया के सवालों से भी दो चार हुए। इस दौरान आमिर ने जो कुछ कहा, वह उनकी बदली मनस्थिति का भी परिचायक है और उनके भविष्य की योजनाओं का भी। एक बात और जो इस दौरान निकलकर सामने आई वह ये कि आमिर रोज रात को हंसी तलाशते हैं और इसमें उनकी मदद करता है एक मशहूर कॉमेडी शो। आमिर खान ने इस मौके पर खूब डांस भी किया।



Aamir khan big disclosure about regional films in Gippy Grewal film Carry On Jatta 3 trailer launch event
कैरी ऑन जट्टा 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोगों को यकीन ही नहीं था
फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लांच में अपनी मौजूदगी को लेकर आमिर खान कुछ कहते उससे पहले ही फिल्म के नायक-गायक गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, 'मेरी भी समझ में नहीं आया कि जब मैंने अपनी पीआर टीम को बताया कि आमिर खान इवेंट में आने वाले हैं, तो उनको विश्वास क्यों नहीं हुआ। उन्होंने यहां तक कहा कि एक बार और कन्फर्म कर लीजिए क्योंकि आमिर खान किसी इवेंट में जल्दी नहीं आते हैं। मेरी समझ में नहीं आया कि जब आमिर खान और हमारे बीच बात हो गई थी तो लोग बाहर इस बात की अटकलें क्यों लगा रहे हैं कि आमिर खान नहीं आएंगे?

Aamir khan big disclosure about regional films in Gippy Grewal film Carry On Jatta 3 trailer launch event
कैरी ऑन जट्टा 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक ही संदेश पर कर दी हां
अभिनेता गायक गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, 'जब मैं मेक्सिको में था तभी आमिर खान को मैसेज किया था अपने इवेंट के बारे में। उनका तुरंत जवाब आया कि क्या यह सही समय होगा बात करने के लिए? उनसे बात हुई और वह तुरंत तैयार हो गए। आमिर खान के साथ मेरे पारिवारिक संबंध है, जब भी पंजाब आते हैं तो हमारे घर पर ही रुकते  हैं।  और,  आज ट्रेलर लांच पर आकर उन्होंने पंजाबी सिनेमा का मान सम्मान बढ़ाया है।' आमिर खान ने इस मौके पर फिल्म के टाइटल सांग पर फिल्म के बाकी कलाकारों के साथ खूब डांस भी किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan big disclosure about regional films in Gippy Grewal film Carry On Jatta 3 trailer launch event
कैरी ऑन जट्टा 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अच्छी कहानी मेरी पहली प्राथमिकता, भाषा नहीं
आमिर खान से पूछा गया कि क्या वह पंजाबी फिल्में करना चाहेंगे? आमिर खान ने कहा, 'अगर फिल्म की कहानी अच्छी हुई हो वह किसी भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्में करने के लिए तैयार हैं, भले ही इसके लिए मुझे अलग से भाषा सीखनी पड़े।' अमीर खान ने 'कैरी ऑन जट्टा 3' के निर्देशक संदीप कांग से कहा, 'आप 'अंदाज अपना अपना' जैसी कोई स्क्रिप्ट लेकर आइए, उसमे जरूर काम करूंगा। हालांकि यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तब लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई थी, लेकिन बाद में इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया।' 

यह भी पढ़ें:  माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर फैली गंदगी को देख भड़की कंगना, स्वच्छता को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
Aamir khan big disclosure about regional films in Gippy Grewal film Carry On Jatta 3 trailer launch event
कैरी ऑन जट्टा 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिलहाल किसी नई फिल्म पर काम नहीं
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद से आमिर खान ने किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है। ट्रेलर लांच के समय जब उनसे पूछा गया कि आज अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में कुछ बात करेंगे? आमिर खान ने कहा, 'अभी मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं और अभी आगे भी उनको वक्त देना चाहूंगा। जब मैं पूरी तरह से भावनात्मक रूप से तैयार हो जाऊंगा तक सोचूंगा कि किस फिल्म में काम करूंगा। लेकिन, अभी किसी भी फिल्म के बारे में नहीं सोच रहा हूं, अभी पूरा समय अपने परिवार को दे रहा हूं। 

यह भी पढ़ें: सुंबुल से दोस्ती में आई दरार की खबरों पर फहमान ने दी प्रतिक्रिया, बताया क्या और कैसे हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed