फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: आमिर खान के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी यह फिल्म, रातोंतरात बन गए थे स्टार

Tue, 14 Mar 2023 07:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Mar 2023 07:08 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Special Know Unknown facts about his Life Career and Films
aamir khan - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी जगत में आने का सपना हर कोई देखता है। किसी के लिए यहां की राहें आसान होती हैं, तो किसी के लिए काफी मुश्किल, लेकिन वो कहते है ना कि संघर्ष के बाद ही सफलता का स्वाद चखने में मजा आता है। आज एक ऐसे ही अभिनेता की कहानी हम आपके सुनाने जा रहे हैं, जिनका परिवार फिल्मी जगत से ताल्लुक तो रखता था, लेकिन बॉलीवुड में आने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। जिंदगी की तमाम जद्दोजहद के बाद वह इस मुकाम पर पहुंचे कि पूरी दुनिया में आज वह पहचान के मोहताज नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की। तो चलिए जानते है आमिर की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Aamir Khan Birthday Special Know Unknown facts about his Life Career and Films
आमिर खान - फोटो : social media

आज आमिर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ता जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन था, जोकि एक फिल्म निर्माता थे और माता का नाम जीनत हुसैन था। आमिर का फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी जगत से ताल्लुक रखता था। उनके पापा इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म निर्माता थे और उनके अंकल नासिर हुसैन भी फिल्मों में काम करते थे।ो

Aamir Khan Birthday Special Know Unknown facts about his Life Career and Films
आमिर खान - फोटो : social media

आमिर का नाम आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है। आमिर एक बेहतरीन अभिनेता होनो को साथ-साथ एक अच्छे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।  उनके अभिनय को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर के लोगों द्वारा सराहा जाता है। आमिर का फिल्मी करियर भी काफी शानदार रहा है, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Special Know Unknown facts about his Life Career and Films
आमिर खान - फोटो : social media

फिल्मी बैकग्राउंड से होने के कारण आमिर की बचपन से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी। उन्होंने महज आठ साल की उम्र में ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर में नासिर हुसैन के निर्देशन वाली म्यूजिकल फिल्म यादो की बारात में अभिनय किया था। उन्होंने साल 1984 में आई फिल्म होली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आमिर की साल 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत ने उनकी किस्मत ही बदल दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म लगभग 50 हफ्ते तक थियेटर्स में लगी थी। इस फिल्म ने युवाओं को झकझोर दिया था और उस समय लोगों ने इसे कई-कई बार देखा था। इस फिल्म के बाद आमिर रातों रात सुपरस्टार बन गए थे।

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Special Know Unknown facts about his Life Career and Films
आमिर खान - फोटो : social media

इसके बाद आमिर लगातार सफलता का स्वाद चखते गए। साल 2001 में उन्होंने अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की, जिसमें उन्होंने फिल्म लगान रिलीज किया, जो काफी हिट रही थी। इसके बाद आमिर ने साल 2006 में फिल्मों के डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया। आमिर ने साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म तारे जमीन पर का निर्माण किया। आज भी फैंस उनके स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed