फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Net Worth: कभी ऑटो में फिल्मों के पोस्टर चिपकाते थे आमिर, आज इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

Tue, 14 Mar 2023 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 14 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
aamir khan birthday  know about actor net worth 2022 income house car collection
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आमिर उन अभिनेताओं में से हैं जो साल में एक फिल्म करते हैं, लेकिन वह सुपरहिट होती है। यही वजह है कि उनको मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। आमिर खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। तो चलिए आज आपको अभिनेता की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं।

aamir khan birthday  know about actor net worth 2022 income house car collection
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर का नाम भी उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया था। आमिर ने भले ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था, लेकिन बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। एक वक्त था जब आमिर खान अपनी ही फिल्म के प्रमोशन के लिए ऑटो और सड़कों पर पोस्टर चिपकाते थे। कड़ी मशक्कत के बाद अभिनेता यहां तक पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें- Deepshikha Nagpal: दीपशिखा को इस वजह से होना पड़ा अस्पताल में भर्ती, जांच में जो निकला जानकर हैरान रह जाएंगे
 

aamir khan birthday  know about actor net worth 2022 income house car collection
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

नेट वर्थ की बात करें तो मुंबई के पॉश इलाके में आमिर का एक आलीशान घर है। साल 2009 में उन्होंने इसे खरीदा था। उस वक्त इस घर की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये थी। आमिर ने अपने घर को बेहद सादगी से सजाया है। सफेद रंग की दीवार, लकड़ी के फर्नीचर, खाट, बुक सेल्फ आदि से सजा यह घर साधारण परिवार के घरों जैसा ही है। आमिर का पंचगनी में भी एक खूबसूरत बंगला है, दो एकड़ फैले इस बंगले को आमिर ने सात करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan birthday  know about actor net worth 2022 income house car collection
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर को भी अन्य सितारों की तरह लग्जरी और महंगी कारों का शौक है। आमिर के पास कुल नौ लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये तक है। आमिर के कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज, रोल्स रॉयज और फोर्ड जैसी कारें तक शामिल हैं।

विज्ञापन
aamir khan birthday  know about actor net worth 2022 income house car collection
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा आमिर खान विज्ञापन से भी खूब कमाई करते हैं। साल भर में आमिर 120 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। इतने साल में आमिर ने खूब संपत्ति तैयार कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर की नेट वर्थ लगभग 210 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में आमिर के पास 1562 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed