फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farida Jalal: रियलिटी शो जीतने पर फरीदा जलाल को मिला था बॉलीवुड का टिकट, 90 के दशक में बनीं सबसे पसंदीदा मां

Tue, 14 Mar 2023 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Farida jalal Birthday Actress Bollywood career Started with Talent Hunt Show
फरीदा जलाल - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में बहुत से कलाकारों ने अपनी अदाकारी से गहरी छाप छोड़ी है। उनमें से ही एक नाम फरीदा जलाल का है। 1949 में जन्म लेने वाली फरीदा हर साल 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह पिछले पांच दशकों से लोगों का लगातार मनोरंजन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐसी भूमिकाएं भी निभाईं हैं, जिनकी यादें लोगों के जेहन में आज भी ताजा हैं। आज उनके बर्थडे पर आइए आपको एक्ट्रेस से जुड़ी खास बातें बताते हैं।


Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट

Farida jalal Birthday Actress Bollywood career Started with Talent Hunt Show
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि फरीदा के एक्टिंग करियर की शुरुआत रियलिटी शो से हुई थी। इस प्रतियोगिता में राजेश खन्ना ने भाग लिया था। पुरुषों में उन्हें पहला स्थान मिला था। वहीं, हीरोइन के रूप में फरीदा ने इस कंपीटिशन में बाजी मारी थी। इसे जीतने के बाद फरीदा जलाल की जिंदगी रातों रात बदल गई थी।
Shalin Bhanot: स्टाइल मारने के चक्कर में ट्रोल हुए शालीन, गाड़ी की नंबर प्लेट को देखकर यूजर्स ने लगाई क्लास

Farida jalal Birthday Actress Bollywood career Started with Talent Hunt Show
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट के बाद तारा चंद बड़जात्या ने उन्हें तकदीर ऑफर कर दी। ए सलाम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरीदा के काम को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद फरीदा को राजेश खन्ना के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिला। इस फिल्म का नाम आराधना था। फिल्म में उन्होंने एक्टर की मंगेतर का किरदार निभाया था। 
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में संजय दत्त की एंट्री से खुश हैं सुनील, एक्टर की तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farida jalal Birthday Actress Bollywood career Started with Talent Hunt Show
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया

अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने ज्यादातर सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। मां के रोल में भी उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। अब तक उन्होंने 30 से अधिक फिल्मों में मां का रोल निभाया है। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म गर्दिश से की थी। 
Bhagyashree Mote: मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Farida jalal Birthday Actress Bollywood career Started with Talent Hunt Show
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया

इस किरदार में वह इतनी जंची कि बाद में उन्हें दुलारा, लाडला, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है जैसी फिल्म में मां बने देखा गया। फरीदा को आखिरी बार साल 2020 में फिल्म जवानी जानेमन में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने सैफ अली खान की मां का रोल अदा किया था।
Ileana D’Cruz: सिनेमा के बदलते दौर पर इलियाना का बड़ा बयान, बोलीं- उनमें से नहीं जो ट्रेंड के पीछे....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed