मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
Filmy Wrap: विकास मालू की पत्नी को नोटिस और मराठी एक्ट्रेस की बहन की मौत, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मराठी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री मोटे अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। भाग्यश्री की फिल्में फैंस के बीच काफी लोकप्रिय होती हैं। अब हाल ही में, भाग्यश्री मोटे के अपनी बहन को लेकर गहरा सदमा लगा है। भाग्यश्री की खुशहाल जिंदगी में किसी ने सेंध लगा दी है। भाग्यश्री की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं, जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा है।
Bhagyashree Mote: मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
सलमान खान और सूरज बड़जात्या को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने अब तक एक साथ मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। इस बीच खबर है कि दोनों एक फिर एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन आज-कल अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय के दमदार अभिनय के फैंस दीवाने हैं। ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद अब अजय फिल्म ‘भोला’ की रिलीज के लिए तैयार बैठे हैं। ऑडियंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अजय की फिल्म ‘सिंघम’ और’ सिंघम रिटर्न्स’ भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुकी है। अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय स्टारर 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
Singham Again: अजय देवगन और रोहित फिर धमाल मचाने को हैं तैयार, 'सिंघम अगेन' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। शादी के बाद से ही राखी और उनके शौहर आदिल के बीच काफी तनातनी देखने को मिली है। राखी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। राखी ने अपना नया गाना लॉन्च किया है और दुबई में अपना एक्टिंग सेंटर भी खोला है। अब राखी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया है कि वह उमराह करना चाहती हैं और रमजान में रोजे भी रखना चाहती हैं।
Rakhi Sawant: उमराह करने को पूरी तरह तैयार हैं राखी सावंत, इस्लाम धर्म को लेकर कही यह बड़ी बात