फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TJMM BO Collection: शानदार वीकएंड के बाद तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में आई गिरावट, छठवें दिन कमाए इतने करोड़

Mon, 13 Mar 2023 08:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Mar 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection India Day Six Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

होली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में अब तक संतोषजनक प्रदर्शन किया है। पांच दिन लंबे वीकएंड में यह फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही है। क्रिटिक्स के साथ दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि इसने टिकट खिड़की पर अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।


Bhagyashree Mote: मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection India Day Six Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रोमांटिक कॉमेडी बनाने के लिए मशहूर निर्देशक लव रंजन लंबे समय के बाद रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ लौटे हैं। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। यही वजह है कि फिल्म ने अब 100 करोड़ के क्लब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़ और पांचवें दिन 17.08 करोड़ का जबर्दस्त कलेक्शन किया था। 
Ileana D’Cruz: सिनेमा के बदलते दौर पर इलियाना का बड़ा बयान, बोलीं- उनमें से नहीं जो ट्रेंड के पीछे....

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection India Day Six Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

अब फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंडे वाले दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को फिल्म ने महज छह करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 76.24 करोड़ हो गई है। वर्किंग डे की वजह से भले ही फिल्म की कमाई में कमी आई हो, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से माना जा रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी। 
Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection India Day Six Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बोनी की यह पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने एक्टिंग की है। उनके अभिनय को भी लोगों ने काफी सराहा भी है।
Shalin Bhanot: स्टाइल मारने के चक्कर में ट्रोल हुए शालीन, गाड़ी की नंबर प्लेट को देखकर यूजर्स ने लगाई क्लास

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection India Day Six Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनका किरदार काफी खतरनाक बताया जा रहा है। फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी हैं।
Singham Again: अजय देवगन और रोहित फिर धमाल मचाने को हैं तैयार, 'सिंघम अगेन' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed