पिछले दिनों बॉलीवुड में चले 'मी टू' कैंपेन में बी-टाउन की बहुत सी अभिनेत्रियों ने कई सेलेब्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें से एक अभिनेत्री पायल घोष भी थीं। पायल ने अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती थीं। लेकिन अब काफी समय बाद पायल घोष का नाम एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। इस चर्चा के पीछे अभिनेत्री द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट हैं, जिन्हें देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। पायल द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट पोस्ट ने सबके होश-फाख्ता कर दिए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए बताते हैं आखिर पायल ने पोस्ट में ऐसा क्या लिख दिया है....
Payal Ghosh: जान देने जा रहीं पायल घोष? सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट ने मचाया तहलका, लिखा- सबको फंसाकर मरूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मी टू' के दौरान सुर्खियों में रहीं पायल घोष ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया है। इस नोट ने सभी का ध्यान एक बार फिर से उनकी तरफ आकर्षित करने के साथ ही फिल्मी दुनिया में तहलका मचा दिया है। दरअसल, पायल सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर उनकी मौत हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। ऐसे में सभी का घबरा जाना तो बनता है और तो और उनका यह सुसाइड नोट तेजी से इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है।
पायल ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक दो पोस्ट साझा किए हैं, जिनमें उन्होंने सुसाइड लिखा है। पायल लिखती हैं, 'ये मैं हूं पायल घोष, अगर मैं सुसाइड और हार्ट अटैक से मर जाऊं तो उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा?' इतना लिखने के बाद अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीर साझा की है। लेकिन इस तस्वीर के साथ पायल ने एक ऐसा कैप्शन दिया है, जिसने सबको चौंका दिया है।
View this post on Instagram
दूसरी पोस्ट में अपनी तस्वीर साझा करते हुए पायल ने लिखा, 'ओशिवारा पुलिस स्टेशन...पुलिस आई थी मेरे घर पर...मुझे कुछ हो गया ना तो कोई नहीं बचेगा....मेरे साइकेट्रिस्ट से पूछिए...मैं किस कंडीशन में हूं...मैं सुशांत नहीं मैं पायल घोष हूं, मरूंगी तो सबको साथ में लेकर मरूंगी।' इस तरह पायल का अपने आप को सुशांत से कंपेयर करना सबको हैरान और परेशान दोनों कर रहा है।
View this post on Instagram
बता दें, पायल घोष ने बहुत सी फिल्मों में काम किया है, लेकिन वह इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई थीं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली पायल घोष साल 2020 में खूब सुर्खियों में रही थीं। दरअसल, पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर मी टू के तहत कई गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा था कि साल 2013 में अनुराग कश्यप ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि, उस समय चर्चा में रहने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया और यह मामला दब गया था।
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में संजय दत्त की एंट्री से खुश हैं सुनील, एक्टर की तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात