{"_id":"5e6baff48ebc3ea7ec01f39c","slug":"aamir-khan-birthday-special-when-he-rejecte-divya-bharti-for-darr-and-salman-khan-help-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर की वजह से घंटों बाथरूम में बैठकर रोई थीं दिव्या भारती, सलमान ने दिया था साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर की वजह से घंटों बाथरूम में बैठकर रोई थीं दिव्या भारती, सलमान ने दिया था साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहा जाता हैं। उनके अभिनय और फिल्म चुनने की क्षमता, उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है। आमिर निजी जिंदगी में भी बहुत व्यवहारिक हैं। आमिर की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा लोगों को आज भी याद है। तब आमिर की वजह से दिव्या भारती बहुत रोईं थीं। आमिर के जन्मदिन पर आपको बताते हैं ये किस्सा...
2 of 4
Darr
साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट डर में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन पहले इस फिल्म में आमिर खान और दिव्या भारती नजर आने वाले थे। दिव्या उन दिनों सुपरस्टार थीं। कहा जाता है कि एक विवाद की वजह से आमिर ने दिव्या को फिल्म से निकलवा दिया था। हालांकि बाद में आमिर खुद भी इस फिल्म से हट गए थे।
3 of 4
Aamir Khan
- फोटो : Social Media
दरअसल आमिर खान और दिव्या भारती के बीच विवाद लंदन से शुरु हुआ था। वहां आमिर खान, सुनील शेट्टी, दिव्या भारती, रवीना टंडन, जूही चावला और सलमान खान जैसे कई स्टार परफॉर्म करने गए थे। आमिर को दिव्या भारती के साथ परफॉर्म करना था। लेकिन दिव्या अपना स्टेप भूल गईं जिसे आमिर ने नोटिस कर लिया। इसके बाद आमिर ने ऑर्गनाइजर्स से कहा कि वो अब जूही के साथ ही परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
divya bharti
ये बात दिव्या को बहुत बुरी लगी थी। अपने इंटरव्यू में दिव्या ने बताया था, 'आमिर ने यह कहकर मेरे साथ परफॉर्म करने से इंकार कर दिया कि वो थके हुए हैं। इसके बाद सलमान खान आए और उन्होंने आमिर की जगह परफॉर्म किया। मैं आमिर के इस बर्ताव से बहुत आहत हुई थी। मैं बाथरूम में बैठकर घंटों रोई थी, लेकिन मुझे कमजोर नहीं पड़ना था इसलिए मैंने बाहर जाकर परफॉर्म किया। मैं अब भी उनके बर्ताव से परेशान हूं। मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।