सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Love Life: एक नहीं तीन बार हुई आमिर खान को मोहब्बत, जानिए कैसा रहा अभिनेता का प्यार का ये सफर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Mar 2025 08:03 AM IST
सार

आमिर खान बड़े पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदारों को बखूबी निभा लेते हैं। प्रेमी का किरदार भी वह बड़ी शिद्दत से फिल्मों में निभाते हैं। असल जिंदगी में भी आमिर खान पर एक बार नहीं तीन बार मोहब्बत का रंग चढ़ा है। जानिए, अभिनेता आमिर खान के प्यार के इस सफर के बारे में? 

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Today Known Facts About Actor Love And Marriage Life
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_

आमिर खान अपने जीवन के साठ बसंत देख चुके हैं। आज वह अपना जन्मदिन (14 मार्च 1965) मना रहे हैं। इस कलाकार का फिल्मी करियर जितना शानदार और उतार-चढ़ावों से भरा रहा, कुछ वैसा ही आमिर के साथ असल जिंदगी में भी हुआ। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लव लाइफ, शादी के बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं? साथ ही अपने बच्चों के साथ आमिर का कैसा रिश्ता है? यह भी जानिए। 


 
Trending Videos
Aamir Khan Birthday Today Known Facts About Actor Love And Marriage Life
रीना दत्ता-आमिर खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

जब रीना दत्ता से हुई मोहब्बत
आमिर खान की पहली मोहब्बत रीना दत्ता हैं। ये दोनों पड़ोसी हुआ करते थे। आमिर खान, रीना को अपनी खिड़की से देखा करते थे और उन पर दिल हार बैठे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जाता है कि आमिर खान ने रीना दत्ता को खून से प्रेम पत्र यानी लव लेटर लिखा था। रीना को यह बात अच्छी नहीं लगी, उन्होंने आमिर को ऐसा करने से मना किया, उन्हें भी इस बात का अहसास हुआ कि यह गलत हरकत नहीं करनी चाहिए। एक वक्त ऐसा आया कि आमिर ने उम्मीद खो दी क्योंकि रीना के मन में उनके लिए मोहब्बत नहीं पनप नहीं रही थी। लेकिन फिर कहानी बदली, रीना को भी आमिर अच्छे लगने लगे, दोनों की प्यार की कहानी शुरू हुई। इस समय तक आमिर फिल्मों में नहीं आए थे। लेकिन आमिर खान और रीना ने 18 अप्रैल 1986 को शादी कर ली। आमिर की पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक(1988)’ में रीना ने भी एक छोटा रोल किया है, वह एक गाने में कुछ देर के लिए नजर आती हैं। रीना और आमिर की शादी लगभग 16 साल चली, इनके दो बच्चे हैं इरा खान और जुनैद खान। साल 2002 में आमिर और रीना दत्ता ने तलाक ले लिया। ये बतौर पति-पत्नी अलग हो गए लेकिन आमिर और रीना के रिश्ते इसके बाद भी दोस्ती से भरे रहे। दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Today Known Facts About Actor Love And Marriage Life
किरण राव-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix

रीना से अलगाव के बाद किरण राव बनीं जिंदगी का हिस्सा
रीना दत्ता से अलगाव के बाद आमिर खान को फिर से मोहब्बत हुई। इस बार उनकी जिंदगी में किरण राव आईं। किरण से आमिर की मुलाकात फिल्म ‘लगान’ बनाने के दौरान हुई। इस फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिक के साथ किरण राव बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम कर रही थीं। एक इंटरव्यू में किरण राव ने अपनी प्यार की शुरुआत के बारे में बताया था। वह बताती हैं कि फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग के दौरान आमिर के साथ अच्छी दोस्ती हुई। कुछ साल एक-दूसरे को समझने के बाद किरण और आमिर खान ने शादी का फैसला किया। 28 दिसंबर 2005 को किरण और आमिर खान ने शादी कर ली। इनका एक बेटा हुआ जिसका नाम आजाद है। लगभग पांच साल पहले यानी 2021 में आमिर और किरण राव भी अलग हो गए। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों बतौर निर्माता और निर्देशक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ‘लापता लेडीज’ को आमिर खान प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म की निर्देशक किरण राव हैं। किरण राव से भी आमिर खान के रिश्ते आज भी अच्छे हैं। 

Aamir Khan Birthday Today Known Facts About Actor Love And Marriage Life
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_

तीसरी बार हुआ आमिर खान को प्यार 
पिछले कुछ समय से आमिर खान के बारे में एक खबर सुनने मिल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनकी जिंदगी में तीसरी बार प्यार ने दस्तक दी है। आमिर खान को फिर से प्यार हुआ है। लेकिन उनकी जिंदगी में आने वाली ये महिला कौन है? इसके बारे में किसी को पता नहीं है। हाल ही में जब आमिर खान ने मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाया तो अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की। इस मौके पर उन्होंने गौरी स्प्रैट के बारे में बताया है। गौरी को आमिर लगभग 25 साल से जानते हैं, वह उनकी अच्छी दोस्त हैं। अब गौरी के रूप में उन्हें अपना प्यार भी मिल गया है। गौरी, आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी से भी जुड़ी हुई हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Today Known Facts About Actor Love And Marriage Life
आमिर खान बेटी इरा और बेटा जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_,@junaid.khan_fan, @khan.ira

बच्चों से कैसा है आमिर खान का रिश्ता 
आमिर खान के दो शादियों से तीन बच्चे हैं। आयरा, जुनैद और आजाद। आयरा की शादी नुपुर नाम के व्यक्ति से हुई है। आयरा की शादी में आमिर खान काफी खुश थे। अपनी बेटी के वह काफी करीब हैं। वहीं बेटे जुनैद के साथ भी आमिर का रिश्ता दोस्तों वाला है। हाल ही में जुनैद खान की थिएटर पर पहली फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज हुई। जुनैद ने अपने इंटरव्यू में कई बार कहा है कि पिता आमिर खान ने उन्हें जिंदगी के गहरे सबक दिए हैं साथ ही अभिनय से जुड़ी बारिकियां भी बताई हैं। अगर आमिर के सबसे छोटे बेटे आजाद के बारे में बात करें तो उसे वह बहुत प्यार करते हैं, कई खास मौकों पर आजाद के साथ नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed