सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: 'चौथे सप्ताह भी 'छावा' पर हुई नोटों की बारिश, नहीं दिख रहा 'क्रेजी' का क्रेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 14 Mar 2025 07:14 AM IST
सार

Box Office Collection Report: चौथे सप्ताह भी 'छावा' पर नोटों की बारिश जारी रही, जबकि 'क्रेजी' का क्रेज नजर नहीं आया। 'छावा' ने अपनी लोकप्रियता बनाए रखी। वहीं, 'क्रेजी' कमाई के मामले में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Thursday Chhaava Crazxy Film Total Earnings in India
छावा, क्रेजी - फोटो : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्में मुख्य रूप से प्रदर्शित हो रही हैं। पहली विक्की कौशल की 'छावा' और दूसरी सोहम शाह की 'क्रेजी'। गुरुवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताते हैं कि 'छावा' दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। वहीं, 'क्रेजी' कमाई के मामले में काफी पीछे नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा और अब तक की उनकी कुल कमाई क्या है?


Nadaaniyan: 'नादानियां' का बीटीएस वीडियो आया सामने, दिखी इब्राहिम-खुशी कपूर की मस्ती, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Trending Videos
Box Office Collection Report Thursday Chhaava Crazxy Film Total Earnings in India
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' हर दिन नए कीर्तिमान बना रही है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गुरुवार को यानी 28वें दिन फिल्म ने चार करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा चौथे हफ्ते में भी फिल्म की मजबूत पकड़ को बयां कर रहा है। चौथे सप्ताह में फिल्म ने कुल 56.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Holi 2025: होली पर रंग और गुझिया के साथ चाहिए एंटरटेनमेंट का डोज? ओटीटी पर देख डालें ये फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Thursday Chhaava Crazxy Film Total Earnings in India
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
हिंदी पट्टी के साथ दक्षिण में भी छाई 'छावा' 

अब तक 'छावा' ने चार हफ्तों में कुल 540.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें हिंदी वर्जन से 528.45 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 12 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म का क्रेज हिंदी दर्शकों के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी देखने को मिल रहा है।

Box Office Collection Report Thursday Chhaava Crazxy Film Total Earnings in India
क्रेजी - फोटो : सोशल मीडिया
'क्रेजी' की सुस्त रफ्तार

दूसरी ओर, 'तुम्बाड़' फेम सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। गुरुवार को यानी 14वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 33 लाख रुपये कमाए। पहले हफ्ते में छह करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन करने वाली यह फिल्म दूसरे हफ्ते में और कमजोर पड़ गई। 

विज्ञापन
Box Office Collection Report Thursday Chhaava Crazxy Film Total Earnings in India
क्रेजी - फोटो : यूट्यूब
'छावा' के सामने फीकी रही 'क्रेजी' की कमाई

अब तक 'क्रेजी' की कुल कमाई 11.58 करोड़ रुपये है। दर्शकों के बीच यह फिल्म वो जादू नहीं चला पाई, जो 'तुम्बाड़' ने दिखाया था। 'छावा' के सामने इसकी कमाई फीकी पड़ती दिख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed