{"_id":"5d417d3b8ebc3e6cc92d7066","slug":"aamir-khan-called-saif-ali-khan-due-to-is-exitement-for-sacred-games-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान पर चढ़ा 'सेक्रेड गेम्स' का खुमार, सैफ अली खान को कॉल कर पूछे ये दो सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान पर चढ़ा 'सेक्रेड गेम्स' का खुमार, सैफ अली खान को कॉल कर पूछे ये दो सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 31 Jul 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान और सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेक्रेड गेम्स के सीजन वन की सफलता के बाद अब सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। हाल ही में सेक्रेड गेम्स 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। दरअसल इस सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस ही फैंस लिस्ट में शामिल हैं आमिर खान जिन्होंने सैफ अली खान को इसके बारे में जानने के लिए कॉल तक कर दिया था।
2 of 6
Sacred Games Season 2 star cast
- फोटो : social media
नेटफ्लिक्स पर सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन 15 अगस्त को रिलीज होगा। इस सीजन के पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक, सब कुछ दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। ऐसे में 'पच्चीस दिनों में क्या होगा' सहित कई और सवाल दर्शकों के दिमाग में घूम रहे हैं। ऐसे ही सवालों का जवाब जानने के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सैफ अली खान को कॉल किया।
3 of 6
sacred games 2
- फोटो : netflix
क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा- 'आमिर खान ने मुझे मैसेज किया था। वो ऐसे शख्स हैं जिनके विचारों की मैं इज्जत करता हूं। जब बात फिल्मों की आती है तो मैं उनकी बुद्धि का कायल हो जाता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sacred Games Season 2
- फोटो : social media
इसके बाद सैफ ने कहा- 'आमिर ने मुझसे कहा कि मैं आपसे बात करना चाहता हूं। फिर मैंने उन्हें फोन किया। तब आमिर ने मुझसे पूछा- सुनो ये त्रिवदी कौन है? क्या वो मर गया है? क्या हुआ है? आमिर के इन सवालों के जवाब मैं नहीं दे पाया।'
विज्ञापन
5 of 6
Sacred Games 2
- फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि सेक्रेड गेम्स 2 में नवाजुद्दीन सिद्धीकी, सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी, कल्कि कोचलिन, रणवीर शौरी, सुरवीन चावला, जतिन सरना और ल्यूक कैनी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।