फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीब सी दाढ़ी के साथ पागलपन करते नजर आएंगे आमिर खान इस फिल्म में, ऐसा होगा लुक

Fri, 29 Sep 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Fri, 29 Sep 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan character from Secret Superstar has all the bad qualities you can think of in a man
aamir khan
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म में बेहद मुश्किल किरदार निभाने वाले हैं।


पढ़ें- स्विमिंग पूल में लिव इन पार्टनर के साथ मस्ती करते दिखे टाइगर श्राफ, तस्वीरें वायरल
Aamir Khan character from Secret Superstar has all the bad qualities you can think of in a man
aamir khan
जल्द ही आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में शक्ति कुमार नाम के एक शख्स का किरदार पर्दे पर निभाने वाले हैं। आमिर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्वीट करके कहा, 'अब तक का मेरा सबसे मुश्किल रोल' ।
Aamir Khan character from Secret Superstar has all the bad qualities you can think of in a man
aamir khan
हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म 'दंगल' में आमिर खान एक गंभीर महावीर फोगट के किरदार में दिखाई दिए थे लेकिन अपनी अगली फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में आमिर खान शक्ति कुमार का रंगीन रोल निभाते हुए दिख रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan character from Secret Superstar has all the bad qualities you can think of in a man
aamir khan
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सबसे पहले गायिका-अभिनेत्री मोनाली ठाकुर को दिखाया गया है। इस वीडियो में वो कह रही हैं कि उन्हें फिल्म में आमिर का लुक बेहद पसंद आया है। मोनाली इस फिल्म में भूमिका की किरदार निभा रही हैं। जबकि फिल्म में इंसिया की भूमिका निभाने वाली जायरा वसीम ने आमिर के किरदार  के लिए कहा, ‘अजीब जूते और जींस’।
विज्ञापन
Aamir Khan character from Secret Superstar has all the bad qualities you can think of in a man
aamir khan
आमिर इस फिल्म में अजीब सी दाढ़ी और बेहद अलग हेयर स्टाइल में दिखाई देने वाले हैं। माना जा रहा है कि आमिर का ये किरदार फैंस को काफी हंसाने वाला है। उनका ये किरदार बेहद जिंदादिल होगा। आमिर ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया, 'मुझे बड़ा मजा आया क्योंकि पागल किस्म का किरदार है'। ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed