{"_id":"5d765b4b8ebc3e93ac71fe1c","slug":"aamir-khan-confirms-he-will-do-bollywood-singer-gulshan-kumar-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: आमिर खान का बड़ा एलान, गुलशन कुमार की बायोपिक में काम करने को भरी हामी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: आमिर खान का बड़ा एलान, गुलशन कुमार की बायोपिक में काम करने को भरी हामी
Mon, 09 Sep 2019 07:31 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 09 Sep 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी घटना के बारे में अपनी तरफ से कोई राय न बनाने की बड़ी मिसाल देते हुए हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने टी सीरीज की फिल्म मुगल में काम करने को हरी झंडी दे दी है। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की इस बायोपिक पर फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर के विवाद में फंसने के चलते आमिर ने काम करने से मना कर दिया था। अब देश में फिल्म निर्देशकों की सबसे बड़ी संस्था इफ्टडा के इस मामले में दखल देने के बाद आमिर ने अपना फैसला बदल दिया है।
aamir khan
- फोटो : social media
दोष साबित न हो जाने तक कानून सबको निर्दोष मानता है: आमिर
आमिर के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आमिर के मुताबिक उनका निडर कदम इस तथ्य से है कि एक व्यक्ति दोषी साबित होने तक निर्दोष है और अदालत न्याय का साथ देगी। पिछले साल अक्टूबर में, आमिर खान ने ट्वीट किया था कि वह 'मुगल' का हिस्सा नहीं होंगे। प्रवक्ता के मुताबिक फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव मिलकर करेंगे और इससे दोबारा जुड़ने से पहले आमिर ने काफी सोच विचार किया।

फिल्म के निर्देशक पर लगे आरोप के बाद छोड़ी थी फिल्म
फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर के साथ काम न करने के फैसले पर पुनर्विचार के बारे में आमिर का मानना है कि उनकी कार्रवाई ने अनजाने में एक व्यक्ति को परेशानी में डाल दिया था जो इस मामले में अपनी आजीविका खोने की कगार पर है। कानून किसी व्यक्ति को तब तक निर्दोष मानता हैं जब तक कि वह दोषी साबित न हो जाए। इस बारे में आमिर और किरण राव ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ से लंबी बातचीत की और सुभाष कपूर के साथ काम कर चुकी महिलाओं से भी वे बारी बारी से मिले।

Aamir khan
- फोटो : file photo
इफ्टडा के दखल के बाद लिया फैसला
मामले में गहराई तक जाने और फिर नए निर्णय पर आने की बाबत आमिर खान के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अपना ये फैसला आमिर खान ने सोमवार को जाहिर किया। आमिर ने पूरे मामले पर पुनर्विचार के बाद इफ्टडा को एक पत्र भी लिखा है और इस पत्र में कहा गया है कि आमिर इस फिल्म में काम करने के लिए फिर से तैयार हैं। इसी के साथ ही साल भर से लटकी फिल्म मुगल का रास्ता साफ हो गया है और आमिर खान इस फिल्म में जल्द ही टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार का किरदार करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर के पास ही रहेगा।
पढ़ें: इन 14 स्टार्स ने पहले की डेटिंग पर ब्रेकअप के बाद एक-दूजे के खिलाफ बोलने में पार कर दी थीं हदें