सब्सक्राइब करें

मल्लिका की नानी का निधन, आशा भोसले के बर्थडे पर कनाडा के पीएम ने दी बधाई, 5 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat grandmother died to canada pm Justin Trudeau wishes Asha Bhosle on birthday
Mallika Sherawat,Asha Bhosle - फोटो : amar ujala
मल्लिका शेरावत की नानी का निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की नानी का सोमवार सुबह निधन हो गया है। नानी के निधन की जानकारी मल्लिका ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने नानी की तस्वीर शेयर कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। मल्लिका ने नानी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज का दिन मेरे लिए काफी दुखभरा है, क्योंकि मेरी प्यारी नानी का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Today is a very very sad day for me as my beloved naani passed away. May her soul Rest In Peace #ripnaani 🙏🙏

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on

Trending Videos
Mallika Sherawat grandmother died to canada pm Justin Trudeau wishes Asha Bhosle on birthday
जय भानुशाली और माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
जय ने शादी के 9वीं सालगिरह पर शेयर की तस्वीर
टीवी अभिनेता जय भानुशाली आज अपनी शादी की 9वीं सालगिरह बना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने पति और मशहूर टीवी अभिनेत्री माही विज के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने माही विज के लिए बेहद प्यारभरा संदेश भी लिखा है। आपको बता दें कि हाल ही में माही विज ने बेटी को जन्म दिया है। जन्म के 16 दिन बाद जय और माही न्यू बॉर्न बेबी को पहली बार अस्पताल से घर ले गए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What is the difference between mother and wife? One woman brings you into this world crying … and the other ensures you continue to do so.🤣🤣“On the day of our wedding, I felt such a great happiness that I never imagined it would be possible to re-experience something similar, but when our baby was born I was even happier. My beloved wife, I thank you for so much for all the happiness and love you give me. I Love you and yes HAPPY 9TH ANNIVERSARY TO MY BEAUTIFUL WIFE @mahhivij #marriageanniversary #married #couple #couplesgoals #church #wife

A post shared by Jay Bhanushali (@ijaybhanushali) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat grandmother died to canada pm Justin Trudeau wishes Asha Bhosle on birthday
shriya saran - फोटो : social media
श्रिया सरन का डांस वीडिया वायरल
साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रिया सरन का बारिश में डांस करता हुआ वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में श्रिया सरन घर की बालकनी में डांस करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो बार्सिलोना का है। श्रिया सरन के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए उनके डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just another rainy day in Barcelona

A post shared by @ shriya_saran1109 on

Mallika Sherawat grandmother died to canada pm Justin Trudeau wishes Asha Bhosle on birthday
jasmin bhasin - फोटो : file photo
कसौटी जिंदगी 2 में नहीं निभाउंगी कोमोलिका का किरदार: जैसमिन भसीन
छोटे पर्दे के चर्चित सीरियल कसौटी जिंदगी 2 टीआरपी के मामले बीते कुछ दिनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। इसके पीछे की वजह शो की विलेन कोमोलिका यानी अभिनेत्री हिना खान का छोड़कर जाना बताया जा रहा है। हिना खान के कसौटी जिंदगी 2 छोड़ने के बाद कोमोलिका के किरदार के अभिनेत्री जैसमिन भसीन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन उन्होंने कहा है कि अभी तक सीरियल के मेकर्स की तरफ से कई फोन नहीं आया है। ऐसे में ये कह पाना मुश्किल है कि कोमोलिका का किरदार कौन करेगा। 
विज्ञापन
Mallika Sherawat grandmother died to canada pm Justin Trudeau wishes Asha Bhosle on birthday
Justin Trudeau - फोटो : PTI
कनाडा की प्रधानमंत्री ने गायिका आशा भोसले को दी जन्मदिन की बधाई
हिंदी सिनेमा की महान गायिका आशा भोसले ने 8 सितंबर को अपना 86वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर आम से लेकर खास तक, हर किसी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। आशा भोसले ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर जस्टिन ट्रुडो की ओर से भेजे गए बधाई कार्ड की तस्वीर साझा करते हुए दी। उन्होंने बधाई कार्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'मेरे 86वें जन्मदिन पर मुझे इस बात की खुशी हो रही है कि मेरी उपलब्धियों ने भारत को दुनिया में म्यूजिक मैप पर जगह दिलाई है। आज दुनिया के नेता मेरी उपस्थिति स्वीकार कर रहे हैं, शुक्रिया कनाडा के पीएम ट्रुडो।'
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed