फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Khan-Nupur Shikhare: आमिर खान की लाडली बेटी आयरा ने BF नुपुर शिखरे से की सगाई, सामने आईं कपल की तस्वीरें

Fri, 18 Nov 2022 07:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 18 Nov 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira gets engaged to boyfriend Nupur Shikhare couple photos getting viral
Ira Khan-Nupur Shikhare - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान नुपुर शिखरे को काफी समय से डेट कर रही हैं। आयरा और नुपुर की रोमांटिक तस्वीरों ने कई बार इंटरनेट पर तहलका मचाया है। लेकिन अब कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा दिया है। आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली है। कुछ समय पहले ही नुपुर ने अपनी लेडीलव आयरा को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वहीं, अब कपल ने अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच ऑफिशियल सगाई भी कर ली है। 

Aamir Khan daughter Ira gets engaged to boyfriend Nupur Shikhare couple photos getting viral
आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आयरा और नुपुर ने अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच सगाई की, जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। आयरा ने अपने इस खास दिन पर लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना, जिसमें वह काफी सुंदर लगीं। इस गाउन के साथ हल्की ज्वैलरी और हल्के मेकअप में आयरा काफी जच रही थीं। वहीं, नुपुर शिखरे ब्लैक टस्कीडो में काफी हैंडसम लग रहे थे। आयरा और नुपुर अपने फंक्शन के बीच पैपराजी को पोज देने बाहर आए थे। तब वह एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।

Neena Gupta: लस्ट स्टोरीज 2 में कैसा होगा नीना गुप्ता का रोल? अभिनेत्री बोलीं- उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा रोल...

Aamir Khan daughter Ira gets engaged to boyfriend Nupur Shikhare couple photos getting viral
किरण राव, आमिर खान, रीना दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, आयरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई में आमिर खान सफेद कुर्ता पायजामा में दिखे। इस मौके पर आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियां भी पहुंचीं। आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता क्रीम कलर की साड़ी में दिखीं, जिस पर पीले रंग का बॉर्डर था। वहीं, किरण राव भी ब्लू कलर की साड़ी पहन आयरा खान की सगाई में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। इनके अलावा, इस फंक्शन में आयरा खान का भाई जुनैद खान, किरण राव का बेटा आजाद, कजिन जीनत हुसैन के अलावा, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी यहां नजर आईं। 

Prateik Babbar: अपनी परवरिश पर प्रतीक बब्बर को है नाज, बोले- आज जो भी हूं नाना-नानी की बदौलत हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira gets engaged to boyfriend Nupur Shikhare couple photos getting viral
आयरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नुपुर शिखरे कई स्टारकिड के जिम ट्रेनर रहे हैं और वह आमिर खान को भी ट्रेन कर चुके हैं। नुपुर शिखरे और आयरा की लव स्टोरी साल 2020 में शुरू हुई थी। लॉकडाउन के दिनों में दोनों नजदीक आए। दोनों ने वेलेंटाइन वीक में अपने रिश्ता के एलान सोशल मीडिया के जरिए किया था। इसके बाद सितंबर 2022 में नुपुर ने अपने एक कॉम्पिटिशन के बाद आयरा को प्रपोज किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed