फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छत पर शॉर्ट्स में लेटी दिखाई दीं आमिर खान की बेटी इरा, यूजर बोले- 'कहीं गिर मत जाना'

Sun, 06 Oct 2019 12:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan share photo on her instagram
aamir khan - फोटो : social media
आमिर खान की बेटी ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है । वो एक नाटक डायरेक्ट कर रही हैं । इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । उनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर्स हैं । हाल ही में इरा ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की । इसमें वो छत पर लेटी हुई नजर आ रही हैं । 
aamir khan daughter ira khan share photo on her instagram
ira khan - फोटो : social media
इस दौरान इरा ने शॉर्ट्स पहने हैं । साथ ही इयर फोन लगा गाने सुन रही हैं । उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘मुझे अपनी छत से प्यार है। सीमेंट गर्म हैl यह हवा और सीन मुझे हर बार आश्चर्यचकित करता है। हैप्पी वीकेंड!’ इरा की इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । 
aamir khan daughter ira khan share photo on her instagram
ira khan - फोटो : social media
12 हजार से ज्यादा यूजर्स इरा की इस फोटो को लाइक कर चुके हैं । फैंस ने कमेंट करते हुए इरा को खूबसूरत बताया । वहीं कुछ ने इरा को ट्रोल करने की भी कोशिश की । एक यूजर ने लिखा, 'गिर मत जाना कहीं ।' बता दें कि इरा जिस नाटक का निर्देशन करने जा रही हैं वो ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथा पर आधारित है । 

View this post on Instagram

I love my terrace. The cement is warm, there's always a breeze and the view takes me by surprise every time. Happy Weekend! . . . #throwback #terrace #rooftop #rustic #sunbaked #eveningbreeze #sunset #downtime #spotify #sea #seaview #iseethesea #weekend

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan share photo on her instagram
ira khan - फोटो : social media
इस नाटक का नाम यूरिपिड्स मेडिया है। नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए इरा ने एक तस्वीर शेयर की थी । तस्वीर के कैप्शन में इरा ने लिखा- 'उन्होंने हां कहा। दोस्त से भी अधिक आपके साथ एक्टर के तौर पर काम करने को लेकर मैं खुश हूं। हमारे काम को देखने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।' 
विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan share photo on her instagram
Ira Khan, Hazel Keech - फोटो : amar ujala mumbai
इरा के साथ काम करने को लेकर हेजल ने कहा था, 'मैंने इस नाटक के लिए ऑडिशन दिया जिसके बाद मुझे मेडिया का किरदार निभाने के लिए चुना गया। मैंने 20 साल की उम्र में यह नाटक देखा था और तभी मैंने यह किरदार निभाने के बारे में सोचा था। अब मेरी उम्र 30 साल है।'
 

कैंसर से जीतने के बाद पहली बार कैमरे पर दिखे ऋषि कपूर, बिग बी का टिक टॉक वीडियो वायरल सहित 5 खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed