आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इरा मिशाल कृपलानी (Mishaal Kirpalani) को डेट कर रही हैं, और उनके साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच इरा ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ इरा ने जो कैप्शन लिखा है उससे साफ जाहिर है कि वह उन्हें बहुत मिस कर रही हैं।
ब्वॉयफ्रेंड को इस तरह मिस कर रहीं आमिर खान की बेटी इरा, तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'सब हो जाएगा ठीक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरा ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में इरा ब्वॉयफ्रेंड मिशाल के साथ हैं जो उन्हें पकड़े हुए हैं। तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'सब कुछ ठीक हो जाएगा।' इसके साथ ही इरा ने हैशटैग करके कुछ शब्द लिखे हैं जो कुछ और इशारा कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- आमिर खान की बेटी इरा का ये रूप कभी नहीं देखा होगा, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी हुआ मुश्किल
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
इरा ने इस साल जून में अपने और मिशाल के अफेयर के बारे में खुलासा किया था। इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फैन ने इरा से पूछा कि क्या वे रिलेशनशिप में हैं? इस सवाल का जवाब इरा ने एक तस्वीर साझा करके दिया। इस तस्वीर में इरा मिशाल को गले लगाए हुए हैं। इस तस्वीर में इरा ने मिशाल को टैग भी किया था। इसके साथ ही अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।
इरा ने पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आए और डांस करते हुए दिखे थे। अपने इस वीडियो को लेकर इरा ट्रोल भी हो गई थीं। हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब इरा ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर या फिर वीडियो साझा किया हो।
यह भी पढ़ें:- ब्वॉयफ्रेंड के बाद अब बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में आमिर खान की बेटी, कैप्शन लिखा, 'Who Are You'
इससे पहले इरा बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रही थीं। 22 साल की इरा ने इस फोटोशूट में क्रॉप टॉप को डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ था। तस्वीर में इरा की दोस्त भी दिख रही थी। इरा के हेयरस्टाइल ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस फोटो के साथ इरा ने कैप्शन में लिखा था- 'Who Are You'.