{"_id":"5d5e5e888ebc3e6c2a15e502","slug":"kk-singer-birthday-special-when-he-job-as-a-salesman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री में आने से पहले सेल्समैन था ये गायक, एक गाने ने रातों- रात बदल दी किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडस्ट्री में आने से पहले सेल्समैन था ये गायक, एक गाने ने रातों- रात बदल दी किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 22 Aug 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केके
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। केके की आवाज ऐसी है कि हर किसी के दिल को छू जाती है। 23 अगस्त 1970 को जन्मे केके ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
केके
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के रहने वाले केके को गाने का शौक बचपन से था। महज दूसरी क्लास में उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। किशोर कुमार और संगीतकार आर डी बर्मन से प्रभावित केके ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से किया। कॉलेज के दौरान भी वो लगातार परफॉर्मेंस देते थे।
3 of 5
केके
- फोटो : फाइल फोटो
सिंगर बनने से पहले केके ने सेल्समैन का काम किया है। दरअसल अपने बचपन के प्यार ज्योति कृष्णा से शादी करने के लिए उन्होंने ये काम किया था। बतौर सेल्समैन केके ने 8 महीने तक नौकरी की थी। जल्द ही केके को लगने लगा कि यह काम उनके लिए नहीं है। इसके बाद वो साल 1994 में मुंबई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kk
पत्नी और परिवार के सहयोग से उन्होंने सिंगर शिबानी कश्यप के साथ जिंगल्स गाना शुरू किया। केके ने करीब 3000 से ज्यादा जिंगल्स गाए हैं। केके को पहचान मिली 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने 'तड़प-तड़प' से। यह गाना सलमान खान पर फिल्माया गया था। इसी साल उनकी एलबम भी रिलीज हुई। इसके गाने 'याद आएंगे वो पल' आज भी कॉलेज फंक्शन में गाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय गाना है।
विज्ञापन
5 of 5
केके
- फोटो : फाइल फोटो
केके कोई भी गाना गाने से पहले उसके लिरिक्स को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। एक किस्सा शेयर करते हुए केके ने बताया था कि 'एक बार एक नए संगीतकार ने गाना गाने के लिए बुलाया। अचानक मुझे लगा कि ये कैसे बोल हैं और मैं बीच में गाना छोड़कर चला गया। बाद में फोन आया कि गाने के बोल बदल दिए गए हैं।' केके आगे बताते हैं कि 'अब शायद लोगों को पता है कि मैं ऐसे गाने नहीं गाता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।