फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिया प्रकाश की बॉलीवुड डेब्यू 'श्रीदेवी बंगलो' फिर खतरे में, एक और लीगल नोटिस भेजेंगे बोनी कपूर

Thu, 22 Aug 2019 03:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
boney kapoor ready to send one more legal notice against priya prakash film sridevi bungalow
boney kapoor - फोटो : social media
प्रिया प्रकाश वारियर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। जब से फिल्म का टीजर आया है तब से ही यह विवादों में घिरी हुई है। काफी समय पहले ही श्रीदेवी के पति बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेज चुके हैं, जिन्हें वह सभी कई बार नज़रअंदाज भी कर चुके हैं।लेकिन अब बोनी कपूर ने फिल्म के नाम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मेकर्स को लीगल नोटिस भेजने का मन बना लिया है ताकि वह फिल्म के टाइटल से श्रीदेवी के नाम का इस्तेमाल न कर सकें।

 
boney kapoor ready to send one more legal notice against priya prakash film sridevi bungalow
boney kapoor - फोटो : social media
शुरुआत तब हुई जब फिल्म के टीजर में हीरोइन प्रिया की मौत का सीन उसी तरह दिखाया गया है जैसे श्रीदेवी की मौत होने की बात सामने आई थी। टीजर आते ही श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। 
boney kapoor ready to send one more legal notice against priya prakash film sridevi bungalow
Sridevi Bungalow - फोटो : you tube
नोटिस पर डायरेक्टर प्रशांत माम्बुली ने कहा था, हमें बोनी कपूर से लीगल नोटिस मिला है और हम इसका सामना करेंगे। मेरी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। मैंने बोनी को बताया कि श्रीदेवी एक कॉमन नाम है। मेरी फिल्म में लीड किरदार भी एक अभिनेत्री है।' इसीलिए अब बोनी कपूर ने एक और नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। 

मीका सिंह पर लगा बैन हटाया गया, कॉन्फ्रेंस में बोले- 'सोनू निगम और नेहा कक्कड़ से कोई कुछ नहीं कहता'
विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor ready to send one more legal notice against priya prakash film sridevi bungalow
Sridevi Bungalow - फोटो : twitter
सूत्र बताते हैं की बोनी कपूर इस फिल्म से जुड़े हर इंसान से नाराज़ हैं। वहीं बात की जाए फिल्म की हीरोइन प्रिया की तो, पिछले महीने प्रिया ने एक मीडिया इंटरव्यू में पूरे विवाद से यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया था कि वह केवल अपना किरदार निभा रही हैं। 
विज्ञापन
boney kapoor ready to send one more legal notice against priya prakash film sridevi bungalow
श्रीदेवी बंगलो का पोस्टर और अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
विवाद पर बोलना डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का काम है।  हमारा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है। बता दें की इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत माम्बुली ने किया है और फिल्म में प्रिया के साथ फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान भी अहम भूमिका में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed