{"_id":"5d5e607c8ebc3e6c543b5b53","slug":"saira-banu-birthday-know-about-her-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार से पहले इस एक्टर से प्यार करती थीं सायरा बानो, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार से पहले इस एक्टर से प्यार करती थीं सायरा बानो, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से
Thu, 22 Aug 2019 02:59 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
saira banu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सायरा बानो इन दिनों अपना पूरा समय पति दिलीप कुमार की सेवा में बिताती हैं। अपने समय की सबसे खूबसूरत हीरोइन कही जाने वाली सायरा बानो अब लाइम लाइट से पूरी तरह से दूर हैं। 23 अगस्त को सायरा का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से बताते हैं।
सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा ने महज 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी । सायरा की पहली फिल्म 1961 में आई। फिल्म का नाम था 'जंगली' और उनके साथ थे शम्मी कपूर। यह फिल्म जबरदस्त हिट रही। इस फ़िल्म के लिए सायरा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।
सायरा बानो
इसके बाद साल 1968 में आई फिल्म ‘पड़ोसन’ ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर बना दिया। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो एक सफल अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में जगह बना चुकी थीं। फिल्मों से ज्यादा सायरा दिलीप कुमार के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सायरा बानो
सायरा जब छोटी थीं तो अपनी अम्मी की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 12 साल की उम्र से ही सायरा, दिलीप कुमार को बेहद पसंद करती थीं । जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।
विज्ञापन
सायरा बानो
उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह ये बात जान चुके थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी मोहब्बत का एलान कर दिया और शादी कर ली । दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं।