निर्माता संजय राउतरे और निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने का जश्न फिल्म के सितारों ने यहां मुंबई के एक पंचसितारा होटल में गुरुवार की भोर तक मनाया। फिल्म की यूनिट ने शर्मीले स्वभाव के श्रीराम को भी नचाया और फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना को भी छुट्टियों पर जाने से पहले के एक यादगार लम्हे से रूबरू कराया।
इन लोगों को दिया आयुष्मान ने 'अंधाधुन' की कामयाबी का श्रेय, जमकर नाचे शर्मीले स्वभाव के राघवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में घोषित हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म अंधाधुन में एक दृष्टिहीन पियानो वादक के किरदार के लिए आयुष्मान खुराना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। इसके अलावा फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अनूदित पटकथा के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। फिल्म भारत के अलावा चीन में भी सुपरहिट रही। चीन में तो फिल्म ने तीन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।
पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल' में लड़की के किरदार के लिए आयुष्मान को ही क्यों चुना? एकता कपूर ने किया खुलासा
फिल्म को मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों का जश्न इसे बनाने वाली कंपनी मैचबॉक्स पिक्चर्स ने मुंबई के एक पंचसितारा होटल में आयोजित किया। फिल्म के निर्माण के दौरान निर्देशक श्रीराम राघवन को नाकों चबवाने वाले कॉरपोरेट हाउस वायकॉम 18 के तमाम अधिकारी भी इस कार्यक्रम में फिल्म को मिले पुरस्कारों का श्रेय लेने की कोशिश करते नजर आए। लेकिन, यहां मौजूद किसी ने भी उनकी बातों को कोई तवज्जो तक नहीं दी।
पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल' बनकर सबको भाए आयुष्मान खुराना, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मजेदार मीम्स
लेकिन, ये शाम रही आयुष्मान खुराना के नाम। हमेशा की तरह अपनी अतरंगी अदाओं के साथ यहां पहुंचे आयुष्मान ने फिल्म की क्रू के साथ देर तक मस्ती की और अपने चाहने वालों के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए। आयुष्मान ने इस फिल्म की कामयाबी औऱ इसे मिले पुरस्कारों का श्रेय फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन और निर्माता संजय राउतरे को देते हुए कहा कि इस फिल्म के विषय को लेकर दोनों का अटूट भरोसा ही इसकी कामयाबी का नतीजा है।
पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल' का पहला गाना 'राधे राधे' हुआ रिलीज, आयुष्मान और नुसरत ने अदाओं से जीता दिल
निर्देशक श्रीराम राघवन ने अंधाधुन को कामयाब बनाने वाले दर्शकों का शुक्रिया किया और कहा कि उनकी फिल्मों का हीरो हमेशा से कहानी ही रहा है और आगे भी वह सितारों के पीछे भागने की बजाय अच्छी कहानियों की खोज करते रहेंगे। निर्माता संजय राउतरे ने अमर उजाला को बताया कि उनका प्रोडक्शन हाउस अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर चुका है। मैचबॉक्स को उन्होंने विचारों की माचिस की डिब्बी बताया और कहा कि वह लोगों के विचारों को सुलगाने वाली कहानियों की तीलियां आगे भी समेटते रहेंगे।
पढ़ें; आयुष्मान से पहले इन अभिनेताओं को ऑफर हुई थी 'अंधाधुन', ठुकराकर आज पछता रहे होंगे