फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 11: अमिताभ बच्चन ने इस कंटेस्टेंट के छुए पैर, जानें कौन है सिंधुताई सपकाल

Thu, 22 Aug 2019 01:05 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc 11 single mother sindhutai sapkal will come in this
sindu tai sapkal - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का हिट रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' शुरू हो चुका है । इस हफ्ते कर्मवीर स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा । इस एपिसोड में कई समाजसेवी ये क्विज शो खेलते नजर आएंगे। इसके पहले एपिसोड में सिंगल मदर सिन्धुताई सपकाल आने वाली हैं । इस एपिसोड का एक प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुका है । 
amitabh bachchan show kbc 11 single mother sindhutai sapkal will come in this
sindhutai sapkal - फोटो : social media
प्रोमाे में दिखता है कि जब सिंधुताई शो में आती हैं तो अमिताभ बच्चन झुककर उनके पैर छूते हैं । इस प्रोमो वीडियो में सिंधुताई के बारे में बताया गया है । जानते हैं आखिर सिंधुताई कौन हैं, जिसके आगे बिग बी भी नतमस्तक हो गए। सिंधुताई एक मराठी कार्यकर्ता हैं जो अनाथ बच्चों को पालती हैं । 

KBC 11 में रामायण-महाभारत के सवालों पर अटकीं प्राइमरी स्कूल टीचर, फिर भी जीते इतने लाख
amitabh bachchan show kbc 11 single mother sindhutai sapkal will come in this
sindhutai sapkal - फोटो : social media
उन्होंन भारत के 1200 बच्चों को गोद लिया है और उनका सारा खर्च उठाती हैं । प्रोमो वीडियो में सिंधुताई की संस्था के बच्चे भी नजर आए । बच्चों ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों से ज्यादा हमें प्यार दिया । वहीं सिंधुताई भी बताती हैं कि वो इन बच्चों का पालन-पोषण कैसे करती हैं । 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This Friday KBC will salute a mother who singlehandedly and selflessly nurtured 1200 children from across India. Please welcome the first Karamveer Sindhutai Sapkal to #KBc as she takes the hotseat this Friday at 9 PM @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc 11 single mother sindhutai sapkal will come in this
sindhutai sapkal - फोटो : social media
सिंधुताई कहती हैं, 'मैं दिनभर दूर-दूर जाकर भाषण देती हूं । तब जाकर लोग मेरी  मदद करते हैं और शाम को घर लौटती हूं। जब घर आती हूं तो बच्चों को खाना बनाकर देती हूं।' ये बच्चे भी उन्हें मां कहकर पुकारते हैं । बता दें कि सिंधुताई को अब तक 750 अवार्ड्स मिल चुके हैं । 
विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc 11 single mother sindhutai sapkal will come in this
sindhutai sapkal - फोटो : social media
उनके अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति सम्मान और अहिल्याबाई पुरस्कार भी शामिल हैं । दर्शकों ने केबीसी के इस प्रोमो को काफी पसंद किया है । दर्शक भी सिंधुताई को केबीसी में खेलते हुए देखना चाहते हैं । शो में वो अपने जीवन की कई दिलचस्प कहानियां भी सुनाएंगी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed