वरुण धवन लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अक्सर साथ मेें पार्टियों और इवेंट्स में स्पॉट होते रहे हैं। पिछले साल बॉलीवुड में कई सितारे शादी के बंधन में बंधे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वरुण धवन भी अपने फैंस को खुशखबरी देने वाले हैं।
दीपिका-रणवीर के नक्शेकदम पर चला ये अभिनेता, गर्लफ्रेंड संग विदेश में करने जा रहा शाही शादी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा है लेकिन एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट के मुताबिक यह कपल 2020 में शादी करने वाला है। वरुण और नताशा बॉलीवुड स्टाइल में शादी करेंगे। यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। दोनों का परिवार बाली या फुकेट में से किसी जगह को फाइनल कर सकता है। एक बार जगह फाइनल हो जाने पर दोनों परिवार शादी की तैयारियां शुरू कर देंगे। बता दें कि दीपिका-रणवीर, अनुष्का-विराट और प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।
इससे पहले जब वरुण धवन से पूछा गया था कि क्या नताशा उनके परिवार की सदस्य की तरह हैं तो उन्होंने कहा कि 'हमने स्कूलिंग एक साथ की है तब से वो मेरे पैरेंट्स को जानती है। वो मेरे पैरेंट्स के साथ फंक्शन अटेंड करती थी लेकिन तब तस्वीरें सामने नहीं आती थीं। वो मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है।'
फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों कुली नंबर वन कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें वरुण धवन कुली के रूप में नजर आए। उन्होंने लाल रंग के कुर्ते के साथ सफेद पैंट पहना हुआ है। साथ ही सिर पर सफेद रंग की टोपी भी लगा रखी है। यह फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी।
पढ़ें: 'कुली नंबर 1' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस अंदाज में दिखे वरुण धवन
इसके अलावा वरुण के पास फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी है। जिसमें वो श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। रेमो डिसूजा की डांस पर आधारित ये तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग दुबई, अमृतसर और लंदन में हुई है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के अलावा नोरा फतेही, सोनम बाजवा और प्रभुदेवा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।