फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीका सिंह पर लगा बैन हटाया गया, कॉन्फ्रेंस में बोले- 'सोनू निगम और नेहा कक्कड़ से कोई कुछ नहीं कहता'

Thu, 22 Aug 2019 11:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
FWICE lifts Mika Singh ban he says in conference sonu nigam also worked with pakistani singers
Mika Singh - फोटो : Social Media
मीका सिंह पर पिछले एक हफ्ते से लगा बैन हटा लिया गया है । मीका सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान में कॉन्सर्ट करने को लेकर माफी मांगी । इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने मीका पर से बैन हटा लिया। मीका ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में गाना गाया था। इस वजह से उनको सिनेमाजगत में काम करने से बैन कर दिया गया था।
FWICE lifts Mika Singh ban he says in conference sonu nigam also worked with pakistani singers
mika singh - फोटो : social media
मीका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं और आगे से ये गलती कभी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को वीजा मिलेगा तो, कोई भी जाएगा। आपको मिलेगा तो आप भी जाएंगे। मुझे मिल गया था मैं चला गया। मीका ने बताया कि वो बहुत पहले अपने आयोजकों से वादा कर चुके थे। हालांकि यह समय सही नहीं था क्योंकि अनुच्छेद 370 पर सरकार का फैसला आया था। 
FWICE lifts Mika Singh ban he says in conference sonu nigam also worked with pakistani singers
mika singh - फोटो : instagram
इस प्रेस वार्ता में FWICE के अध्यक्ष भी मौजूद थे । उन्होंने कहा, 'हमने मीका को एक खत भेजा था जिसमें उन्हें बताया गया कि उन्हें बैन कर दिया गया है। इसके बाद मीका ने हमें वापस खत लिखा । वो चाहते थे कि उन्हें सुना जाए । मीका को अपनी गलती का एहसास है । हमने एक मीटिंग कर मीका की बातें सुनी ।'


माफी मांगने के बाद बोले मीका सिंह, कहा- मेरी मर्जी मैं जहां शो करूं, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकले
विज्ञापन
विज्ञापन
FWICE lifts Mika Singh ban he says in conference sonu nigam also worked with pakistani singers
mika singh - फोटो : firstpost
तिवारी ने ये भी कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में काम करने से प्रतिबंधित करने के अपने फैसले पर एफडब्ल्यूआईसीई मजबूती से खड़ा है। बता दें कि मीका ने प्रेस वार्ता में नेहा कक्कड़ और सोनू निगम पर भी निशाना साधा । उन्होंने कहा कि नेहा कक्कड़ और सोनू निगम जैसे कई कलाकारों के पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के साथ पाकिस्तान में कार्यक्रम हुए थे लेकिन उस पर कोई क्यों नहीं बोला। मेरे नाम पर पब्लिसिटी लेने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
FWICE lifts Mika Singh ban he says in conference sonu nigam also worked with pakistani singers
mika singh - फोटो : instagram
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जब मीका से ये सवाल किया गया कि वो पाकिस्तानी कॉन्सर्ट से मिले पैसों को दान करेंगे या टैक्स भरेंगे?' इसके बाद मीका सिंह प्रेस वार्ता छोड़कर चले गए। जाते-जाते उन्होंने गुस्से से कहा, 'मेरी मर्जी मैं जहां शो करूं।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed