फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्रेशन से लेकर यौन शोषण तक, आमिर खान की बेटी इरा के वो पांच पोस्ट जिनसे रहीं चर्चा में

Sat, 07 Nov 2020 03:28 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Nov 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan daughter ira khan spoken about issues
आमिर खान, इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

बॉलीवुड के स्टार किड्स पर सभी की निगाहें होती हैं। ऐसी ही एक स्टारकिड हैं आमिर खान की बेटी इरा खान। अपने पिता से अलग इरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हालांकि कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। तो चलिए इरा खान के उन पांच पोस्ट के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने बिंदास तरीके से अपनी बात रखी।

Aamir khan daughter ira khan spoken about issues
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

चार साल से डिप्रेशन में इरा खान
आमतौर पर हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात नहीं की जाती है। इस बारे में आज भी लोगों में जागरुकता का अभाव है। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण, इलियाना डिक्रूज सहित कई सितारों ने खुद के डिप्रेशन में होने की बात सार्वजनिक रूप से रखी। आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी बताया था कि वह पिछले चार सालों से डिप्रेशन में हैं। इरा खान ने कहा था कि वह डॉक्टर के पास गई थीं। वे क्लिनिकली डिप्रेस्ड हैं।

Aamir khan daughter ira khan spoken about issues
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

14 साल की उम्र में हुआ यौन शोषण
इरा ने बताया कि 14 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। हाल ही में एक वीडियो साझा करते हुए इरा ने कहा कि 'जब मैं 14 साल की थी तब मेरा यौन शोषण किया गया था। उस समय मैं यह नहीं समझ सकी कि वह व्यक्ति इस बात को महसूस कर रहा है कि उसने क्या किया। मुझे नहीं पता था कि इस पर कैसे विश्वास करना है। मुझे यह सुनिश्चित करने में एक साल लगा कि उस व्यक्ति को उसके कार्यों के बारे में पता था। जैसे ही मुझे एहसास हुआ, मैंने तुरंत अपने माता-पिता को एक ईमेल लिखा और खुद को उस स्थिति से बाहर निकाला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan daughter ira khan spoken about issues
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

मां-बाप के तलाक पर क्या बोलीं इरा
इरा ने कहा, 'मुझे समझ ही नही आता था कि मैं क्यों दुखी हूं। जब मेरे माता-पिता का तलाक हुआ तब मैं छोटी थी लेकिन उससे मुझे कोई ऐसा झटका या सदमा नहीं लगा था क्योंकि दोनों ने आपसी सहमति से बिल्कुल शांति से तलाक लिया। तलाक के बाद भी दोनों दोस्त थे। हमारा परिवार टूटा नहीं है। दोनों तलाक के बाद भी मेरे और भाई जुनैद के बारे में साथ में फैसला लेते थे।'

विज्ञापन
Aamir khan daughter ira khan spoken about issues
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira

ट्रोल करने वालों को करारा जवाब
डिप्रेशन का खुलासा करने के बाद इरा खान को ट्रोल भी किया जाने लगा। इरा ने एक पोस्ट कर लिखा कि ‘मेंटल हेल्थ पर मेरे पोस्ट के लिए, अगर आप नफरत फैलाने वाले हैं मैं आपके कमेंट डिलीट कर दूंगी। अगर आप दोबारा करेंगे मैं अपने पोस्ट पर आपको रोक दूंगी।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed