{"_id":"602aaa8d8ebc3ee9061a1d76","slug":"aamir-khan-daughter-ira-khan-valentines-day-celebrations-with-boyfriend-nupur-shikhare-pics-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग रोमांटिक अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे, तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग रोमांटिक अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे, तस्वीरें आईं सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान, नुपूर शिखरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों इरा ने जिम ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। उसके बाद से लगातार इरा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तो वहीं अब इरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर संग वैलेंटाइन डे को भी खास अंदाज में मनाया है और इसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आ गई हैं।
2 of 5
इरा खान और नूपुर शिखरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ वो अपने हर खास पलों को साझा भी करती हैं। इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी, जिसमें एक में आर्टिफीशियल गुलाब दिखाई दे रहे हैं। इरा इन गुलाबों को हाथ में पकड़ा हुआ था और बताया कि 'ये फूल नूपुर ने उनके लिए बनाए हैं।'
3 of 5
इरा खान और नूपुर शिखरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
तो वहीं अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में नूपुर फोन में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं और इसे शेयर करते हुए इरा ने लिखा, 'मेरे साथ घर में रहोगे?' बता दें कि प्रॉमिस डे के दिन इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर नूपुर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। इसके कैप्शन में इरा ने लिखा था, 'आपके साथ वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है।' उनके इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरा खान और नुपुर शिखर
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले साल अक्टूबर से ही इरा और नूपुर के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में थीं। उस वक्त इरा ने नूपुर के नाम का टैटू गुदवा लिया था। उन्होंने इसकी फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'बकेट लिस्ट आइटम 5 डन'। इसके पहले इरा म्यूजिक कंपोजर मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशनशिप में थीं। मिशाल के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।
विज्ञापन
5 of 5
इरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि कुछ दिनों पहले इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ये बताया था कि वे कुछ समय तक क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं। जिसपर उनके फैंस ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। तो वहीं इरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इरा ने एक नाटक का निर्देशक किया था, जिसका नाम यूरिपिड्स मेडिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।