फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: फिल्म फ्लॉप होने का नुकसान झेल रहे मेकर्स के लिए आमिर खान बने फरिश्ता, किया यह अहम फैसला

Tue, 30 Aug 2022 09:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 30 Aug 2022 09:41 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के खराब प्रदर्शन को लेकर काफी निराश हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म से अभिनेता और इसके मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं।

विज्ञापन
Aamir Khan decided to not take the 100 crore rs fees for film after the flop of Laal Singh Chaddha
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के खराब प्रदर्शन को लेकर काफी निराश हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म से अभिनेता और इसके मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, फिल्म ने विदेशों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। बड़े बजट से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 60 के ऊपर की कमाई भी नहीं पाई। ऐसे में अब बुरे वक्त से गुजर रही इस फिल्म के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 

Aamir Khan decided to not take the 100 crore rs fees for film after the flop of Laal Singh Chaddha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, घाटे का सौदा साबित हुई इस फिल्म के मेकर्स के लिए अभिनेता आमिर खान फरिश्ता बनकर सामने आए। फिल्म की नाकामी के बाद अब एक्टर ने फिल्म के निर्माता, वायकॉम 18 स्टूडियोज के लिए एक बड़ा फैसला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद अब आमिर अपनी एक्टिंग फीस छोड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं आमिर ने फिल्म को लेकर हुए सभी नुकसानों की भरपाई करने का फैसला किया है।

Aamir Khan decided to not take the 100 crore rs fees for film after the flop of Laal Singh Chaddha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार एक करीबी सूत्र ने इस बारे में बताया कि, “अगर आमिर खान अपनी एक्टिंग फीस लेते हैं तो वायकॉम 18 स्टूडियोज को लगभग 100 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। ऐसे में आमिर ने यह नुकसान खुद ही उठाने का फैसला किया है। ऐसे में आमिर के इस फैसले के बाद अब प्रोड्यूसर्स को मामूली नुकसान होगा।” दरअसल, आमिर ने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ले ली है। अभिनेता चाहते हैं कि इसका भुगतान किसी और को नहीं करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan decided to not take the 100 crore rs fees for film after the flop of Laal Singh Chaddha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूत्र ने यह भी बताया कि, “उन्होंने फिल्म को चार साल दिए, लेकिन उन्होंने इससे एक पैसा भी नहीं कमाया। लाल सिंह चड्ढा के लिए उनकी फीस 100 करोड़ रुपये से ऊपर है, लेकिन असफलता की जिम्मेदारी खुद लेते हुए उन्होंने सभी नुकसानों को खुद ही उठाने का फैसला किया है।” फिल्म की बात करें तो रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर, एक्ट्रेस मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य भी नजर आए थे। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed