{"_id":"5aa8cd864f1c1baf758b560b","slug":"aamir-khan-dedicates-his-instagram-debut-to-his-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही आमिर ने पोस्ट की पहली ऐसी फोटो, फैंस के दिल में और बढ़ गई इज्जत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही आमिर ने पोस्ट की पहली ऐसी फोटो, फैंस के दिल में और बढ़ गई इज्जत
Wed, 14 Mar 2018 02:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर एक सुपर स्टार हैं इस बात को कोई नकार नहीं सकता। गजनी, 3 इडियट्स, पीके,दंगल जैसी कामयाब फिल्में देने वाले आमिर खान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पहले पायदान पर रहते हैं। आमिर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आमिर ने अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया।
2 of 5
Aamir Khan
इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही आमिर खान के 24 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए। फैंस को उनके पहले पोस्ट का बेसब्री से इंतजार था। फैंस को ज्यादा इंतजार न कराते हुए आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर पोस्ट कर दी है। आमिर खान ने सबसे पहले अपनी मां जीनत हुसैन के फोटो को शेयर किया है।
3 of 5
Aamir Khan
हम सभी जानते हैं कि आमिर अपनी मां से काफी करीब रहे हैं और इसलिए इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने पर उन्होंने सबसे पहले अपनी मां की फोटो को शेयर किया। फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बतौर एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान के फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। आमिर अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। ट्विटर पर उनके 22 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
अगर बात की जाए फिल्मों की तो पिछले कुछ साल में आमिर खान ने साबित कर दिया है कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे उनका बोलबाला है। भारत के साथ-साथ चीन में भी आमिर के प्रशंसक अनगिनत है।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
आपको बता दें कि आमिर इन दिनों अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए शूट कर रहे हैं। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 8 नवंबर, 2018 को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।