फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मजदूर दिवस पर आमिर खान ने चलाया फावड़ा, गांव में की पानी की पाइपलाइन की खुदाई

Wed, 01 May 2019 07:08 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 01 May 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
aamir khan digg a land for water pipeline on labour day
आमिर खान - फोटो : Twitter

1 मई को दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day 2019) मनाया जा रहा है जिसे लेबर डे, मई दिवस, मे डे, श्रमिक दिवस और मजदूर दिवस भी कहा जाता है। इस दिन बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने महाश्रमदान किया। वह एक पानी की  पाइपलाइन के लिए खुदाई करते नजर आए। अभिनेता ने अपने इस श्रमदान की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। 


 

 

aamir khan digg a land for water pipeline on labour day
aamir khan, kiran rao - फोटो : social media

इस दौरान आमिर खान पीले रंग की टी-शर्ट, कारगो पेंट और ग्रे कैप में नजर आए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day) पर अपने अंदाज में संदेश दिया। आमिर अपने एनजीओ 'पानी फाउंडेशन' के कार्यक्रम के तहत एक गांव में श्रम दान के लिए पहुंचे थे। अभिनेता ने गर्मी के मौसम में फावड़ा चला कर अपनी तरफ से श्रम दान किया।  


 

 

aamir khan digg a land for water pipeline on labour day
aamir khan - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं आमिर ने अपने श्रमदान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए। जिसमें उनकी पत्नी किरण राव भी इस कार्य में सहायता करते हुई दिखाई दे रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों पति-पत्नी पीले रंग के टी-शर्ट में हैं। पीले रंग को खुशहाली का रंग माना जाता है। इसलिए ये रंग पहन कर विश्व को एक खुशहाल मजदूर दिवस की शुभकामना देना अच्छा होता है। बता दें कि आमिर ने उनके पोस्ट को कैप्शन दिया, "हैप्पी लेबर डे!  


विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan digg a land for water pipeline on labour day
aamir khan - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले गांव में आमिर खान और किरण राव ने ढाबे में बैठकर गन्ने का रस भी पिया था जिसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की था।  उनके सामने एक अखबार पर भेल भी रखी हुई है। आमिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कल झवादर्जुन (Zhawadarjun) गांव में। सफर के दौरान गन्ने के जूस के लिए रुकना तो बनता है।'

At Zhawadarjun village yesterday. Stopped for the best ganney-ka-juice on the way there.#MeJalmitra @paanifoundation pic.twitter.com/eaOy1DqKnn

— Aamir Khan (@aamir_khan) May 1, 2019

 

विज्ञापन
aamir khan digg a land for water pipeline on labour day
aamir khan, kiran rao - फोटो : social media

हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो आम लोगों की तरह ट्रैवल करते दिखे। वीडियो में आमिर फ्लाइट में बैठे हैं। जहां वो बिजनेस क्लास की बजाय इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहेे हैं। आमिर एक विंडो सीट पर दिख रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed