फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2018 के बाद 10 साल तक कोई और फिल्म नहीं करेंगे आमिर, जान लीजिए क्या है वजह

Tue, 16 Jan 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
 aamir khan dream project mahabharat will be divided into 5 movies
aamir khan

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनकी हीरोइन कटरीना कैफ ने आमिर और प्रभुदेवा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। अब आमिर ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी ख्वाहिश जाहिर की है।

 aamir khan dream project mahabharat will be divided into 5 movies
Aamir Khan

पिछले कई सालों से आमिर खान महाभारत पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर करते रहे हैं। महाभारत में वह कृष्ण का किरदार निभाना चाहते हैं लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने से आमिर को डर भी लगता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'वह अपने रोल के साथ पूरा न्याय करना चाहते हैं। महाभारत में कृष्ण के रोल के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस वजह से वह इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से सोच रहे हैं'। 

 aamir khan dream project mahabharat will be divided into 5 movies

ऐसी खबरें आ रही हैं जिसके बाद लग रहा है आमिर की ये सालों की ख्वाहिश पूरी होने वाली है। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय  के मुताबिक, आमिर खान की महत्वाकांक्षी फिल्म महाभारत पर काम शुरू हो गया है। यही नहीं फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस फिल्म को 5 भागों में बनाया जाएगा यानी आने वाले 10 सालों तक आमिर इसी फिल्म पर काम करेंगे। सभी फिल्मों का निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 aamir khan dream project mahabharat will be divided into 5 movies

हम सभी जानते हैं कि आमिर एक बार में एक ही फिल्म करते हैं। किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले वह अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। चाहे वह शारीरिक रुप से हो या मानसिक रुप से। कृष्ण के रोल के लिए भी उन्हें फिजिकली काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर वह महाभारत के निर्माण में जुटे तो एक फिल्म को 2 साल देंगे जिससे आने वाले 10 साल तक आमिर केवल महाभारत फिल्म पर ही काम करेंगे।

विज्ञापन
 aamir khan dream project mahabharat will be divided into 5 movies
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

गौरतलब है कि आमिर की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ के साथ ही कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed