आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हो चुकी है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर हॉलीवुड की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ के रीमेक से हुई आमिर की वपासी किसी को रास नहीं आ रही है। फिल्म शुरुआत से ही विरोध का सामना कर रह थी, जो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को बायकॉट करने की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और कई संगठन प्रदर्शन कर इसपर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को बायकॉट करने की मांग हो रही है। इस रिपोर्ट में हम आपको आमिर खान की फिल्म को लेकर कहां विरोध हो रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Laal Singh Chaddha: ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर रोक लगाने की मांग ने पकड़ा जोर, जानें कहां हो रहा आमिर खान का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में खोला मोर्चा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से पत्र लिखकर लोगों से आमिर की फिल्म न देखने की अपील की गई है। वहीं, वाराणसी के विजया मॉल में भी 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध किया गया। इतना ही नहीं संगठन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।
पंजाब के जालंधर स्थित एमबीडी मॉल में हिन्दू संगठन ने आमिर की फिल्म का विरोध किया। संगठन का कहना है कि यह फिल्म हिंदू विरोधी है। ऐसे मे वह इसका प्रदर्शन नहीं होने देंगे। इसके अलावा हिंदू संगठनों और शिवसैनिकों ने पुलिस को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर आमिर खान, सेंसर बोर्ड और 'पीके' फिल्म से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह 16 को प्रदर्शन करेंगे। वहीं, दिल्ली में भी फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा था।
सेना के अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहात करने का भी आरोप
'लाल सिंह चड्ढा' के एक सीन के चलते दिल्ली में शिकायत दर्ज की गई है। दिल्ली के एक वकील ने आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और कई अन्य के खिलाफ फिल्म में कथित तौर पर 'भारतीय सेना का अपमान करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने' के लिए शिकायत दी है। इसके अलावा संगम नगरी में भी राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में पीवीआर मॉल पहुंचकर फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी आमिर की फिल्म को सनातन संस्कृति विरोधी बता रहे थे। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में भी लिया है।