फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लाल सिंह चड्ढा' बने आमिर, लोगो देखते ही याद आ जाएगी छह ऑस्कर जीतने वाली ये फिल्म

Wed, 06 Nov 2019 03:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 Nov 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Film Laal Singh Chaddha first motion poster release
Lal Singh Chaddha - फोटो : Social Media

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)' का लोगो रिलीज हो गया है। इस लोगो के साथ ही म्यूजिक सुनाई दे रहा है, 'क्या हममें हैं कहानियां या कहानी में हम'। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। लोगो की शुरुआत ठीक वैसे ही हुई है जैसे टॉम हैंक्स स्टारर फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की होती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kya pata hum mein hai kahani, ya hain kahaani mein hum...

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

 

Aamir Khan Film Laal Singh Chaddha first motion poster release
फॉरेस्ट गम्प - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)' के लिए आमिर जमकर मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। बीते गुरुवार अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। सबसे पहले बात करते हैं उस फिल्म की जिसने आमिर को इसका रीमेक बनाने के लिए मजबूर कर दिया। यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित है। 

Aamir Khan Film Laal Singh Chaddha first motion poster release
forrest gump - फोटो : social media

'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के लिए टॉम हैंक्स को बेस्ट एक्टर, रॉबर्ट जेमेकिस को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था। 55 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने 677 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 'फॉरेस्ट गम्प' आम दर्शकों के लिए हमेशा दिल के करीब रहने वाली इमोशनल फिल्म रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Film Laal Singh Chaddha first motion poster release
forrest gump - फोटो : social media

'फॉरेस्ट गंप' 1986 में आई विंस्टन ग्रूम की नॉवेल 'फॉरेस्ट गंप' पर आधारित थी। इसका स्क्रीनप्ले भी उसी से लिया गया था। फिल्म की सक्सेस के बाद इस नोवेल की बिक्री में काफी उछाल आया था। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फॉरेस्ट नाम के लड़के के जीवन की कहानी थी। जो बचपन में ठीक से चल नहीं पाता था। दिमागी तौर पर ठीन न होने की वजह से वो ठीक से पढ़ भी नहीं पाता। लेकिन उसके अंदर दौड़ने का टैलेंट होता है और अपनी इसी खासियत की वजह से वो तमाम खामियों के बावजूद आगे बढ़ता चला जाता है।

विज्ञापन
Aamir Khan Film Laal Singh Chaddha first motion poster release
Aamir Khan as Lal Singh Chaddha - फोटो : Social Media

इस फिल्म की लोगों के दिलों में क्या अहमियत है इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अमेरिका की राष्ट्रीय लाइब्रेरी का दर्जा रखने वाली लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस ने 2011 में अपनी नेशनल फिल्म रजिस्ट्री के अंतर्गत इस पॉपुलर फिल्म को संरक्षित करने का फैसला लिया था। बता दें आमिर इस फिल्म के राइट्स हासिल करने के लिए पिछले आठ साल से मेहनत कर रहे थे। वायाकॉम और आमिर खान प्रोडक्शंस मिलकर इसे बना रहे हैं। आमिर ने पैरामाउंट्स से इसके राइट्स खरीदे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed