फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: चायवाले का बेटा 25 लाख जीता, सेना से जुड़े सवाल पर फंसा, ये है सही जवाब?

Wed, 06 Nov 2019 03:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Nov 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show pankaj maheshwari won 25 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

'केबीसी 11' में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट पंकज माहेश्वरी के साथ खेल को आगे बढ़ाया। राजस्थान के जयपुर के रहने वाले पंकज माहेश्वरी सोमवार को खेलने पहुंचे थे लेकिन खेल के बीच में ही हूटर बज गया। जिसके बाद अगले दिन अमिताभ बच्चन ने उनके साथ खेल शुरू किया।

kbc 11 amitabh bachchan show pankaj maheshwari won 25 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

पंकज पेशे से एक टैक्स कंसल्टेंट हैं। शो में पंकज ने अपनी जिंदगी के बारे में कई बातें बताईं। अमिताभ बच्चन ने पंकज से पूछा कि वो जीते हुए पैसों का क्या करेंगे। पंकज ने बताया कि 'मेरे पिता चाय की दुकान चलाते हैं। उस दुकान को इस तरह बनाना चाहूंगा कि कम से कम वो वहां आराम से रह सकें। इसके अलावा जो पैसे बचेंगे उसे बड़े पापा के चरणों में समर्पित करूंगा।'

kbc 11 amitabh bachchan show pankaj maheshwari won 25 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

पंकज ने बताया कि आगे वो एक कॉलेज टीचर बनना चाहते हैं। उन्हें पढ़ाना बहुत अच्छा लगता है पहले वो सीए के स्टूडेंट्स को पढ़ाते थे। पंकज की बातें सुन अमिताभ कहते हैं कि आपकी विचारधारा बहुत अच्छी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Overcoming every struggle in life, today they sit on the hotseat, with dreams to win big. Witness the incredible journeys of our hotseat contestants tonight at 9 PM in #KBC11 @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show pankaj maheshwari won 25 lakh
kbc 11 - फोटो : social media

शो में पंकज से 25 लाख के लिए सवाल पूछा गया लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं पता था इसके बाद उन्होंने लाइफलाइन 'फ्लिप द क्वेश्चन' की मदद ली।
सवाल: इनमें से क्या भारतीय सेना के एक पैदल सेना रेजिमेंट का नाम नहीं है?
A.मद्रास रेजिमेंट B.लद्दाख स्काउट्स C.कलिंग रेजिमेंट D.नागा रेजिमेंट
जवाब: कलिंग रेजिमेंट

लाइफलाइन के बाद पंकज से अगला सवाल पूछा गया-
सवाल: पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इनमें से किसकी मृत्यु नारद की माला से गिरे पुष्प के कारण हुई थी?
A.कैकसी B.अंजना C.अहिल्या D.इंदुमती
जवाब: इंदुमती

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show pankaj maheshwari won 25 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

50 लाख के इस सवाल पर पंकज ने क्विट कर दिया।
सवाल: अल्लामा इकबाल ने 'हिंद को एक मर्द-ए-कामिल ने जगाया ख्वाब से' पंक्ति किनके बारे में लिखी थी?
A.गुरु नानक B.निजामुद्दीन औलिया  C.रंजीत सिंह D.मिर्जा गालिब
जवाब: गुरु नानक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed