फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होगी, इस फिल्म में आमिर खान एक कोच के रोल में नजर आ रहे हैं, जो स्पेशल चाइल्ड की एक बॉस्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते हैं। इन दिनों आमिर खान अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में वह इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मुंबई में वड़ा पाव बेचते दिखे। एक वड़ा पाव बेचने वाले के साथ खड़े होकर वड़ा पाव बनाकर लोगों को देते दिखे। यह पहली बार नहीं है कि किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खान ने अलग तरीका अपनाया हो, पहले भी अलग-अलग ढंग से वह अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर चुके हैं।
Aamir Khan: कभी अलग-अलग गेटअप में आए नजर, कभी भोजपुरी बोलते दिखे आमिर; यूनीक तरीके से किया फिल्मों का प्रमोशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:03 PM IST
सार
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी जितनी अलग है, प्रमोशन का तरीका भी आमिर अलग ढंग का अपना रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रमोशन वह बड़े ही नायाब तरीके से करते दिखे। इससे पहले भी अपनी कई फिल्मों का प्रमोशन आमिर खान अलग ढंग से कर चुके हैं।
विज्ञापन