{"_id":"684967c8d048de51510e838f","slug":"bollywood-movies-based-on-naag-and-naagin-nagina-naagin-naagmani-hisss-jani-dushman-naagzilla-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies On Naag Naagin: कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' से लेकर 'नगीना' तक, नाग-नागिन पर आधारित बॉलीवुड फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Movies On Naag Naagin: कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' से लेकर 'नगीना' तक, नाग-नागिन पर आधारित बॉलीवुड फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 11 Jun 2025 04:56 PM IST
सार
Bollywood Movies On Naag and Naagin: बॉलीवुड में नाग-नागिन की कहानियों का जादू हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करता रहा है। इच्छाधारी नाग और नागिन की प्रेम कहानियां, बदले की आग और अलौकिक शक्तियों से सजी इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
विज्ञापन
नागजिला
- फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
बॉलीवुड में नाग-नागिन की कहानियां दशकों से दर्शकों को रोमांचित करती आई हैं। ये फिल्में प्रेम, बदला, और नागमणि जैसे रहस्यमयी तत्वों को जोड़कर दर्शकों को बांधे रखती हैं। कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' इस पुरानी परंपरा को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म पुरानी क्लासिक्स की तरह दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।
Trending Videos
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नागजिला
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'नागजिला' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद का किरदार निभाएंगे। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें कार्तिक को सांपों से घिरा हुआ और इंसान से नाग में बदलते हुए दिखाया गया है।

नागिन
- फोटो : सोशल मीडिया
नागिन
1976 में रिलीज हुई फिल्म 'नागिन' बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रेखा, सुनील दत्त, फिरोज खान और विनोद मेहरा जैसे सितारे थे। कहानी एक इच्छाधारी नागिन की है, जो अपने प्रेमी नाग की मौत का बदला लेती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने 1.4 करोड़ के बजट में 7 करोड़ की कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

नगीना
- फोटो : सोशल मीडिया
नगीना
श्रीदेवी और ऋषि कपूर की जोड़ी वाली 'नगीना' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसमें श्रीदेवी ने रजनी नाम की इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया, जो अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए इंसान से शादी करती है। फिल्म का गाना 'मैं तेरी दुश्मन' आज भी लोगों की जुबान पर है। यह फिल्म नागमणि की रक्षा और बदले की कहानी को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें: Jr NTR: त्रिविक्रम की पौराणिक फिल्म से बाहर हुए अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर की हुई एंट्री

हिस्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हिस्स
मल्लिका शेरावत की फिल्म 'हिस्स' में उन्होंने एक आधुनिक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया। यह फिल्म एक प्रेमी नाग को बचाने और बदला लेने की कहानी है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन मल्लिका का नागिन अवतार दर्शकों ने खूब पसंद आया।
यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने शुरू की 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग, निर्माताओं ने वीडियो किया जारी