सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Production: ‘लाहौर 1947’ के साथ इन तीन फिल्मों का निर्माण कर रहे आमिर खान, जल्द मचाएंगे धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 06 Sep 2024 03:17 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan is producing happy patel pritam pyare and Sitaare Zameen Par along with Lahore 1947 will create a s
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक शानदार फिल्म निर्माता भी हैं। आमिर फिल्म की कहानी से जुड़ी हर एक बारीकी पर बखूबी गौर फरमाते हैं। साथ ही एक शूट को स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार, परफेक्ट बनाने की सभी कोशिशें करते नजर आते हैं। इसीलिए उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद से आमिर खान ब्रेक पर हैं। हालांकि, जल्द ही वह फिल्म ‘लाहौर 1947’ में स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस (आमिर खान प्रोडक्शन) के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। इसकी अलावा आमिर तीन अन्य फिल्मों का भी निर्माण कर रहे हैं। आइए इनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं- 

Trending Videos
Aamir Khan is producing happy patel pritam pyare and Sitaare Zameen Par along with Lahore 1947 will create a s
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियो रोल करते दिखाई दे सकते हैं। फिल्म 'लाहौर 1947' अगले साल यानी 2025 के गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2025 पर रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस (आमिर खान प्रोडक्शन) के बैनर तले किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan is producing happy patel pritam pyare and Sitaare Zameen Par along with Lahore 1947 will create a s
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'सितारे जमीन पर', खान के बैनर तले बनने वाली फिल्मों में से एक है, जो वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। यह फिल्म क्रिसमस 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिल्म की कहानी पैरालंपिक खेलों पर केंद्रित है, जो एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है जो विशेष रूप से विकलांग एथलीटों पर केंद्रित है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख मुख्य अभिनेत्री हैं। 

Gulshan Devaiah: गुलशन देवैया ने दीपिका को बताया मेहनती, कहा- वो मिलनसार हैं, लेकिन इतना नहीं कि दोस्ती हो सके

Aamir Khan is producing happy patel pritam pyare and Sitaare Zameen Par along with Lahore 1947 will create a s
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'प्रीतम प्यारे' का निर्माण भी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस (आमिर खान प्रोडक्शन) के बैनर तले किया जा रहा है। इस बात की पुष्टि खुद आमिर खान ने पिछले साल की थी। साथ ही बताया था कि वह इस मूवी में पांच मिनट के कैमियो में नजर आएंगे। 

Vijay Varma: विजय वर्मा ने साझा की 'आईसी 814' के दिग्गज कलाकारों संग तस्वीर, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

विज्ञापन
Aamir Khan is producing happy patel pritam pyare and Sitaare Zameen Par along with Lahore 1947 will create a s
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'हैप्पी पटेल' में वीर दास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म पहले से ही पूरे जोरों पर है और गोवा के सुरम्य स्थानों में इसकी शूटिंग चल रही है।  इस विचित्र कॉमेडी फिल्म को लेकर अटकलें थीं कि इसमें इमरान खान मुख्य भूमिका निभाएंगे लेकिन आमिर ने साफ कर दिया था कि फिल्म में वीर दास लीड कलाकार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed