'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। हर गुजरते दिन के साथ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। 11 दिनों में फिल्म ने कुल 179.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इतना ही नहीं 'द कश्मीर फाइल्स' ने दूसरे सप्ताह के अक्षय कुमार अभिनीत 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' को भी पीछे छोड़ दिया।
The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' की सराहना करने पर ट्रोल हुए आमिर खान, यूजर्स बोले- "ये तो बहाना है, असल में तो..."
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर कहते हैं, "यह इतिहास का वह हिसा है, जिसके बारे में सोचकर हमारा दिल दुखता है। कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ। वह बहुत दुख की बात है। और ऐसे विषय पर जो फिल्म बनी है, उसे हर हिंदुस्तानी को ये देखना चाहिए और हर हिंदुस्तानी को याद करना चाहिए कि एक इंसान पर जब अत्याचार होता है तो उसपर क्या बीती है।
आमिर ने आगे कहा, "इस फिल्म ने मानवता में विश्वास करने वाले सभी लोगों की भावनाओं को छुआ है, और यह अद्भुत है। इसलिए मैं निश्चित रूप से फिल्म देखूंगा, और मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म सफल रही।" आमिर खान ने जहां 'द कश्मीर फाइल्स' की सराहना की और बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता पर खुशी व्यक्त की, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा, "'द कश्मीर फाइल्स' तो बहाना है लाल सिंह चड्ढा के लिए व्यूअर जिताना है। लेकिन सभी लोग बॉलीवुड को बायकॉट करें।" वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "फिल्मों को राष्ट्रवादी एजेंडा पर प्रमोट करो और हिट होते ही तुर्की जाकर...जाल में मत फंसो
#TheKasmirFiles to bahanaa hai #LalSinghChaddha key liye viewer jitanaa hai ... But people jst #BoycottBollywood #BoycottLalSinghChadda pic.twitter.com/ODiH91wS1n
— Nikhil Raghav 🇮🇳🚩 (@Nikhil__Raghav) March 22, 2022
Film promote karo nationalist agenda par aur hit hote hi Turkey jaakar... 😏
— Author Tarun Deep Singh सरदार तरुण दीप सिंघ 🇮🇳 (@ATdsingh) March 21, 2022
Don't fall for trap🙏#LalSinghChaddha