फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: सुहानी भटनागर के परिवार से मिले आमिर खान, इस वजह से 'दंगल गर्ल' को श्रद्धांजलि देने पर हो गए ट्रोल

Fri, 23 Feb 2024 06:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Feb 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Meets dangal actress late Suhani Bhatnagar Family in Faridabad paid tribute but trolled for smiling
सुहानी भटनागर के परिवार से मिले आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 17 फरवरी को 19 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी दिवंगत सह-कलाकार सुहानी भटनागर को फरीदाबाद स्थित उनके पारिवारिक घर पर अंतिम श्रद्धांजलि दी। सुहानी के घर जाकर आमिर खान उनके परिवार से मिले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ यूजर्स ने अभिनेता को ट्रोल भी कर दिया।

Aamir Khan Meets dangal actress late Suhani Bhatnagar Family in Faridabad paid tribute but trolled for smiling
आमिर खान-सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें आमिर को सुहानी की फ्रेम तस्वीर के बगल में खड़े देखा जा सकता है। तस्वीर में दिवंगत युवा कलाकार के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी देखा जा सकता है। इस दौरान आमिर खान ब्लैक जींस और व्हाइट जैकेट पहने नजर आए। परिवार के साथ आमिर खान तस्वीर में हंसते हुए नजर आए, लेकिन यह बात कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने कहा कि घर में मौत हुई है और उनके परिवार वाले भी मुस्कुरा रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या यह भी सहानुभूति लेने का एक तरीका है? एक यूजर ने कहा कि ये सभी तस्वीर के लिए ऐसे पोज दे रहे हैं, जैसे खुशी का माहौल है।
Bollywood Celebs: रकुलप्रीत ही नहीं, इन हसीनाओं के पेस्टल रंग के ब्राइडल लहंगों का जादू भी खूब चला

Aamir Khan Meets dangal actress late Suhani Bhatnagar Family in Faridabad paid tribute but trolled for smiling
सुहानी भटनागर - फोटो : इंस्टाग्राम

सुहानी सेक्टर 17, फरीदाबाद में रहती थीं और उनका अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर 15 के अजरौंदा श्मशान घाट में किया गया। सुहानी का निधन दिल्ली के एम्स में निधन हुआ था। इससे पहले सुहानी की मां ने बताया था कि आमिर खान को सुहानी की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। सुहानी की मां पूजा भटनागर ने साक्षात्कार में कहा था कि आमिर हमेशा उसके संपर्क में रहे हैं। वे एक अच्छे इंसान हैं। हमने यह बात उनसे कभी साझा नहीं की। हमने वास्तव में किसी को सूचित नहीं किया। हम इससे बहुत परेशान थे। निश्चित रूप से अगर हमने आमिर खान को मैसेज किया होता तो वे तुरंत हमारे लिए वहां मौजूद रहते। दरअसल, अपनी बेटी की शादी के दौरान भी उन्होंने हमें आमंत्रित किया था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हमें अपने उस बड़े दिन का हिस्सा बनने के लिए बुलाया था। हालांकि, सुहानी की तबीयत के कारण हम शादी का हिस्सा नहीं बन पाए।
Shaitaan: माधवन के लुक को देखकर कुछ ऐसी थी पत्नी की प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म ने निजी जिंदगी को किया प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Meets dangal actress late Suhani Bhatnagar Family in Faridabad paid tribute but trolled for smiling
सुहानी भटनागर - फोटो : instagram

पिता पुनीत भटनागर ने बताया कि उनकी बेटी को डर्मेटो मायोसाइटिस नामक बीमारी थी। दो महीने पहले बेटी के हाथ पर लाल दाग बन गए थे। उन्हें लगा कि बेटी को एलर्जी हुई है, जिसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन के किसी भी अस्पताल के डॉक्टर बीमारी को नहीं पकड़ पाए। जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्होंने अपनी बेटी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज की भर्ती कराया था, लेकिन वहां भी उनकी बेटी की हालत में सुधार नहीं हुआ और धीरे-धीरे शरीर में पानी भरने लगा। इसके चलते फेफड़े खराब हो गए और सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Showtime: 'लंबे समय तक इस बयान का खामियाजा भुगतना पड़ा', ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक कहने पर छलका इमरान का दर्द

विज्ञापन
Aamir Khan Meets dangal actress late Suhani Bhatnagar Family in Faridabad paid tribute but trolled for smiling
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

सुहानी की मौत पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी दुख जताया था। एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने लिखा था, 'हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजा और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता। सुहानी तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'
Crakk Public Review: 'विद्युत ने किया सिर्फ एक्शन और अर्जुन का अभिनय कमाल', 'क्रैक' फिल्म देखकर बोले दर्शक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed