बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत को हार्ट अटैक आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचगनी वाले घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी वहां आमिर खान मौजूद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के त्योहार पर आमिर अपनी मां से मिलने गए थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर ने उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया और वह तभी से अपनी मां के साथ लगातार अस्पताल में ही मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी मां का अस्पताल में उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि आमिर अपनी मां के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने इस बात का खुलासा किया था कि किसी भी फिल्म पर वह सबसे पहले अपनी मां का रिएक्शन जानते हैं। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के समय उन्होंने बताया था कि यह फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई थी और उन्होंने बिना इसमें किसी भी प्रकार की एडिटिंग के फिल्म को रिलीज करने की सलाह दी थी। इस बातचीत में आमिर ने बताया था कि जब भी उनकी मां को कोई फिल्म पसंद नहीं आती तो वह तुरंत बता देती हैं।
Ranbir Kapoor: 11 साल बाद एक बार फिर ‘आइटम बॉय’ बनेंगे रणबीर कपूर, इस बार आलिया भट्ट से जुड़ी है वजह?
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में आमिर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद आमिर जल्द ही एक और विदेशी फिल्म की रीमेक में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता स्पैनिश फिल्म 'चैंपियंस' के हिंदी रूपांतरण में काम करने की तैयारी में हैं।
Hamza Ali Abbasi: पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली ने ठुकराईं अक्षय कुमार-वरुण धवन की फिल्म? कुछ सीन थे वजह!