सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sitaare Zameen Par Day 7: ‘सितारे जमीन पर’ को पूरा हुआ एक हफ्ता, 7वें दिन भी कमाई की रफ्तार बरकरार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 26 Jun 2025 10:15 PM IST
सार

Movie Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 7: फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में आज एक हफ्ता पूरा हो चुका है। जानिए, इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par Thursday Box Office Collection Day 7
फिल्म 'सितारे जमीन पर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रेस्पाॅन्स मिल रहा है। आज यानी गुरुवार को थिएटर में 7 दिन पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से एक जैसी कमाई ही कर रही है। जानिए, आज कितने करोड़ का कलेक्शन आमिर की फिल्म करने में कामयाब रही। 

Trending Videos
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par Thursday Box Office Collection Day 7
'सितारे जमीन पर' - फोटो : अमर उजाला

7वें दिन फिल्म का कलेक्शन
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 7वें दिन 5.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जबकि बुधवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 87.81 करोड़ रुपये हुआ है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par Thursday Box Office Collection Day 7
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला
100 करोड़ की तरफ बढ़ती फिल्म 
आमिर खान की इस फिल्म का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जिस तरह से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि वीकएंड तक 100 करोड़ क्लब में जरूर शामिल हो जाएगी और अपना बजट भी वसूल कर लेगी। इस वक्त आमिर खान की फिल्म के सामने टक्कर में कोई बड़ी फिल्म भी नहीं है। हाउसफुल 5 की कमाई पहले ही काफी कम हो चुकी है और साउथ इंडियन फिल्म 'कुबेर' का कलेक्शन भी सामान्य ही है। 
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par Thursday Box Office Collection Day 7
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies
दर्शकों को इमोशनल करती है स्टोरी 
‘सितारे जमीन पर’ फिल्म की कहानी में काफी इमोशनल एंगल है। इसमें आमिर खान ने एक कोच का रोल किया है। आमिर का किरदार फिल्म में स्पेशल चाइल्ड की एक बॉस्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देता है। फिल्म को आर.एस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। यह फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन(2018)’ का रीमेक है।
विज्ञापन
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par Thursday Box Office Collection Day 7
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला
जेनेलिया की भी हो रही चर्चा 
‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के अलावा जेनेलिया डिसूजा भी है। जेनेलिया के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। वह फिल्म में एक स्पॉर्क बनाए रखती हैं। इस फिल्म में जो स्पेशल चाइल्ड हैं, उन्होंने भी कमाल की एक्टिंग की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed