बॉलीवुड में आमिर खान को Mr Perfectionist कहा जाता है क्योंकि वह हर चीज परफेक्ट पसंद करते हैं। उनका मानना है कि जब तक आपका काम परफेक्ट नहीं होगा आप अपने आप से खुश नहीं होंगे। वैसे आमिर खान अपने काम को लेकर परफेक्शन पसंद करते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में वह अपने को स्टार को कभी भी रोकते टोकते नहीं हैं पर हाल ही में उन्होंने कटरीना कैफ के काम को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्हें कटरीना के कुछ सीन्स से खासा नाराजगी हुई।
कटरीना के इस सीन से खुश नहीं हुए आमिर खान, दोबारा करने को कहा ये काम
सूत्रों की मानें तो आमिर को कटरीना के शूट किए गए कुछ सीन्स बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं। दरअसल आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग जारी है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख नजर आएंगी। हाल ही में कटरीना कैफ ने फिल्म के कुछ एक्शन सीन शूट किए लेकिन हैरानी की बात यह थी कि आमिर को एक भी सीन अच्छा नहीं लगा।
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान ने जब शूटिंग का रश वीडियो देखा तो उन्हें कटरीना के एक्शन सीन्स एकदम पसंद नहीं आए। उन्होंने फिल्म के क्रू मेंबर्स से इन एक्शन सीन्स को दोबारा शूट करने को कहा। साथ ही कटरीना को भी इन सीन्स को एक बार फिर सही तरीके से दोहराने के लिए कहा।
Thugs🌟✨🦄my dearest aamir and @fatimasanashaikh 💝
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
सूत्रों की मानें तो आमिर खान इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म के हर सीन को परफेक्ट तरीके से शूट करना चाहते हैं। इसी के चलते उन्होंने कटरीना को भी सीन्स को परफेक्ट बनाने के लिए कहा। आपको बता दें कि इस फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। हाल ही में बिग बी ने थाईलैंड में इसकी शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म साल 2018 की दीवाली पर रिलीज होगी।
